मक्का फसल में लगे कीट से आक्रांत क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

मक्का फसल में लगे कीट से आक्रांत क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण

कृषि पदाधिकारियों व विशेषज्ञों ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। खगड़िया जिले के हरदाशचक में मक्का फसल में लगे कीट से आक्रांत क्षेत्र का जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा निरीक्षण किया गया, फेरोमोन ट्रैप,बीज टिकाकरण एवं रसायनिक कीटनाशी के द्वारा कीट नियंत्रण के बारे में बताया गया, एवं सभी किसान सलाहकार/कृषि समनव्यक/प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी जिले में मक्का फसल क्षति पर सतत निगरानी रखने का निदेश प्राप्त हुआ ।मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, अभियंत्रण, पौधा संरक्षण निरीक्षक, फील्ड ओपरेटर,कामदार उपस्थित थे। खगड़िया जिले के हरदास चक में कीट से आक्रांत मक्के की फसल का निरीक्षण जिलाधिकारी खगड़िया द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा फसल की सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी यथा जैविक कीटनाशक रासायनिक कीटनाशक वह बीज टीकाकरण आदि के प्रयोग करने संबंधी आवश्यक जानकारी उपस्थित किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश , जिला कृषि पदाधिकारी सहायक निदेशक पौधा संरक्षण को दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया किसानों के संपर्क में रहकर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराया जाएगा।मौके पर स्थानीय किसान कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार वह अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129