पर्यावरण की रक्षा व ग्लोबल वार्मिंग को रोकने हेतु वृक्षारोपण अत्यावश्यक – आलोक रंजन घोष, डीएम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

पर्यावरण की रक्षा व ग्लोबल वार्मिंग को रोकने हेतु वृक्षारोपण अत्यावश्यक – आलोक रंजन घोष, डीएम

सदर अस्पताल एवं व्यवहार न्यायालय में लगाए गए 20-20 पौधे

सदर अस्पताल में डीएम आलोक रंजन घोष ने महोगनी, डीडीसी अभिलाषा शर्मा तथा सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने एमसोल, एडीएम शत्रुंजय मिश्रा ने पेल्टोफोरम पौधा लगाया

खगड़िया जिले में तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य – अभिलाषा शर्मा, डीडीसी

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष के नेतृत्व में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल परिसर में डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के पहुंच मार्ग पर वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने महोगनी के पौधे का वृक्षारोपण किया, जबकि उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने एमसोल के पौधे का वृक्षारोपण किया। इसी प्रकार अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्र द्वारा पेल्टोफोरम, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद यादव एवं सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार सिंह द्वारा एमसोल के पौधे का वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता चंदन कुमार द्वारा गुलमोहर, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉक्टर योगेंद्र सिंह प्रयासी द्वारा एकैशिया, अस्पताल प्रबंधक शशिकांत कुमार द्वारा बकैन एवं फॉरेस्ट रेंजर अजय कुमार सिंह द्वारा एमसोल का पौधा लगाया गया। जिलाधिकारी ने इन पौधों के इर्द गिर्द गैबियन लगाने का निर्देश दिया और जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बिहार सरकार द्वारा दिए गए वृक्षारोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दोहराया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष खगड़िया जिले में 300000 से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित है। सदर अस्पताल परिसर में आज 20 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। न्यायालय परिसर में भी 20 पौधों का वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज किया गया। जिलाधिकारी ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा एवं ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए वृक्षारोपण किया जाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने ज़िलावासियों से भी वृक्षारोपण करने की अपील की है।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129