टीकाकरण का विरोध करने वाले पर डीएम ने लिया एक्शन, राशन कार्ड रद्द करने का दिया निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

टीकाकरण का विरोध करने वाले पर डीएम ने लिया एक्शन, राशन कार्ड रद्द करने का दिया निर्देश

टीकाकरण सत्र स्थलों का डीएम ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण, ग्रामीणों को किया जागरूक

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत में टीकाकरण कार्यों का निरीक्षण किया और लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए गांव का भ्रमण भी किया। उन्होंने सर्वप्रथम मध्य विद्यालय, सैदपुर के कोविड टीकाकरण सत्र स्थल का निरीक्षण किया, जहां 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण किया जा रहा था। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा, सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता सह आपदा प्रभारी टेशलाल सिंह, अंचलाधिकारी मानसी अरुण कुमार सरोज, प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी सुनील कुमार सदर अस्पताल प्रबंधक शशिकांत कुमार इत्यादि भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के उपरांत टीकाकरण कार्य में संलग्न कर्मियों और टीकाकरण हेतु आए व्यक्तियों से फीडबैक भी लिया और उन्हें जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण आवश्यक है। टीकाकरण से ही कोरोना को हराया जा सकता है। वहां उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव में कुछ लोग कोरोना टीका का विरोध करते हुए इसके विरुद्ध दुष्प्रचार कर रहे हैं और अन्य लोगों को टीका लेने से मना कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए पूरे काफिले के साथ सैदपुर गांव में विरोध करने वाले लोगों से भी मिले एवं अन्य लोगों को भी टीकाकरण हेतु जागरूक और प्रेरित किया एवं उनसे टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण किया और लोगों को टीका के बारे में किसी भी अफवाह या दुष्प्रचार के खिलाफ सावधान किया और बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और यह आपको कोरोना से सुरक्षा उपलब्ध कराता है। एक स्थानीय विरोधकर्ता का राशन कार्ड रद्द करने का भी निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी, मानसी को दिया गया, जो राशन कार्ड हेतु निर्धारित अर्हता को पूरा नहीं करता था। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी थी और यह राशन कार्ड हेतु योग्य नहीं थे।जिलाधिकारी ने सैदपुर गांव में नल जल योजना की भी जांच की। इसके बाद जिलाधिकारी जनता हाई स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में चल रहे टीकाकरण सत्र स्थल का भी निरीक्षण किया। अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्र ने भी जनता हाई स्कूल का निरीक्षण किया था। जनता हाई स्कूल में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा था। यहां शत प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया। इस आयु वर्ग के लोग टीका लगवाने के प्रति ज्यादा उत्साहित हैं। गोगरी प्रखंड के मैरा पंचायत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा ने भी कोविड टीकाकरण हेतु भ्रमण करके लोगों को समझाया और उनको जागरूक किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी गोगरी अजय कुमार भी साथ घूम कर लोगों को जागरूक कर रहे थे।इसी प्रकार वरीय उप समाहर्ता सुश्री राज ऐश्वर्या ने चौथम प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित के साथ टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक किया और दुष्प्रचार मैं ना आने की अपील की गई।अलौली में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार और अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा बाढ़ प्रभावित पंचायतों में टीकाकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया और कोविड टीका लगवाने की अपील की गई। बेलदौर प्रखंड में अंचलाधिकारी अमित कुमार द्वारा गोताखोरों एवं नाविकों का टीकाकरण कराया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129