देश को राहुल जी जैसे दूरदर्शी नेता की जरूरत – भानु प्रताप, ” गुड्डू” , जिलाध्यक्ष

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

देश को राहुल जी जैसे दूरदर्शी नेता की जरूरत – भानु प्रताप, ” गुड्डू” , जिलाध्यक्ष

राहुल गांधी के 51 वें जन्म दिवस पर कांग्रेसियों ने बांटा असहाय के बीच खाद्य सामग्री, दवा व मास्क

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्त्वावधान में लोकप्रिय नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी जी के 51वां जन्म दिवस पर कोरोना महामारी को लेकर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया गया।अखिल भरतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने खगड़िया स्टेशन एवं कई अन्य जगहों पर जाकर असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच मास्क, सेनिटाइजर, दवा, एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने लोकप्रिय नेता राहुल गाँधी जी को जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गाँधी जी एक पढ़े लिखे, अनुभव प्राप्त, दूरदर्शी एवं एक समान विचार-धारा वाले नेता हैं। अभी देश जिस संकट के दौर से गुजर रहा है इस परिस्थिति में राहुल जी जनवेदना को लेकर देश पटल पर लगातार संघर्ष कर रहें हैं। देश को संभालने के किए राहुल गाँधी जी जैसे अनुभवी एवं दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता का जरूरत है। देश की जनता आशाभरी निगाहों से राहुल गाँधी जी के तरफ देख रही है। आने वाले समय में देश का बाग़डोर कांग्रेस पार्टी के पास होगा और राहुल गाँधी के नेतृत्व में देश संकट से उबरेगा। देश की जनता से अपील करते हैं कि तानाशाह एवं व्यक्ति विशेष के हित में फैसला लेने वाली भाजपानीत सरकार को बदलें। कांग्रेस को लायें और देश बचायें। एक जबाबदेह नागरिक के कर्तव्य का परिचय दें। इस वितरण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह उर्फ मून-मून सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, वरीय कांग्रेस साथी शाहीद कुमार, अधिवक्ता शैलेश प्रसाद यादव, जिला सचिव राजीव कुमार रंजन (गुड्डू), कांग्रेस के सक्रिय साथी मनोज कुमार चौधरी, अशोक गुप्ता, फूलचंद यादव, चंदन यादव, कारेलाल यादव, विरेन्द्र मोहन झा, अरुण कुमार सिंह, महिला कांग्रेस की नेत्री रेणुका शर्मा, मालनी देवी, संगयोगता सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसजनों ने अपनी तरफ से आदरणीय नेता राहुल गाँधी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुये जरूरतमंदों एवं असहाय को मास्क सेनिटाइजर एवं खाद्य सामग्री वितरण किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129