बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की हुई समीक्षा, बोट पर होके सवार डीएम ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण और दिया निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की हुई समीक्षा, बोट पर होके सवार डीएम ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण और दिया निर्देश

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने खगड़िया जिले में बाढ़ की स्थिति की अद्यतन समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 1 एवं 2 से तटबंधों के सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं रेन कट की मरम्मति समय से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिदिन रेन कट के संबंध में प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश भी दिया। तटबंध सुरक्षात्मक कार्य कराने का भी निर्देश दिया।बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं द्वारा बताया गया कि लगमा भरपुरा बांध सुरक्षित है । आवश्यकतानुसार रेन कट की मरम्मति कराई जा रही है। बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य अग्रहण, शहरौन, उत्तरी मधुरा, मधुरा एवं उत्तरी बहोरवा गांव में कराया जा रहा है। गांधीनगर एवं परियाली में काम पूरा कर लिया गया है।जिलाधिकारी ने इस बात पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया की बाढ़ से बसावट प्रभावित ना हो। इसके लिए सजग एवं सतर्क रहना है। बंगलिया गांव में तटबंध की स्थिति देखकर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पशु चारा पहुंचाने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी को फसल क्षति देखने का निर्देश दिया गया। जिन क्षेत्रों में बाढ़ आती है, वहीं के किसानों को फसल क्षति देना है। स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हैलोजन टेबलेट, ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि वितरित करने का निर्देश दिया गया। बोट एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं के साथ चूना इत्यादि रखने का भी निर्देश दिया गया। सभी पीएचसी प्रभारियों से एक्सपायर्ड दवाओं के संबंध में लिखित प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ समीक्षात्मक बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इंग्लिश टोला, जालिम टोला का इनफ्लैटेबल बोट पर सवार होकर भ्रमण किया और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इंग्लिश टोला में पीड़ितों से चारा एवं फसल के बारे में जानकारी प्राप्त की। जालिम टोला में जिलाधिकारी ने नल जल योजना का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना से जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके पश्चात वे बाढ़ प्रभावित रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला गए और वहां पंचायत सरकार भवन में चल रहे कोविड टीकाकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से इस संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया और ग्रामीणों के टीकाकरण के प्रति उत्साह से प्रभावित हुए। 165 लोग टीका की खुराक ले चुके थे। कुछ लोगों ने जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर बताया कि उन्होंने टीके की दोनों खुराक ले ली है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी टीका लेने के लिए आई हुई थीं। जिलाधिकारी ने मुखिया एवं वार्ड सदस्यों से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आरटीपीएस सुविधा काउंटर को सरकार द्वारा निर्धारित समय पर दोबारा खोलने का निर्देश भी दिया। स्थानीय मुखिया मक्खन साह द्वारा चमन टोला के लिए दो सरकारी नाव चलने की सूचना दी। जिलाधिकारी ने नावों के लिए परवाना दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सरकार भवन के बगल से गंगा नदी की धारा पर मथार जाने हेतु आज निर्मित सेतु के बारे में भी स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की। लोगों ने बताया कि संपर्क मार्ग के निर्माण हो जाने से इस पुल का फायदा आमजनों को मिल पाएगा। जिलाधिकारी ने इस पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों की शिकायत भी सुनी। उन्होंने राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन के संबंध में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के बारे में भी जानकारी हासिल की। पंचायत में बने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गणेश सिंह एवं अमर सिंह, आपदा सलाहकार प्रदीप कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी खगड़िया अमित कुमार भी जिलाधिकारी के साथ भ्रमण के दौरान उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129