तटबंध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए चपाकल और अस्थाई शौचालय बनाने का डीडीसी ने बीडीओ, सीओ को दिया निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

तटबंध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए चपाकल और अस्थाई शौचालय बनाने का डीडीसी ने बीडीओ, सीओ को दिया निर्देश

बाढ़ पीड़ितों हाल जानने डीडीसी अभिलाषा शर्मा पहुंची तटबंधों पर, ऑन स्पॉट लिया ऐक्शन

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने गोगरी अंचल एवं नगर पंचायत के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया एवं आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। उप विकास आयुक्त ने गोगरी अंचल में गोगरी नारायणपुर बांध का निरीक्षण किया और बांध पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने बाढ़ग्रस्त पंचायतों बोरने, रामपुर और बन्नी के विभिन्न गांवों/वार्डों का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत में उप विकास आयुक्त ने मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सरकारी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। उप विकास आयुक्त ने तत्काल बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री और पॉलिथीन शीट के वितरण का निर्देश दिया।आवश्यकतानुसार सामुदायिक रसोई को शुरू करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया। उन्होंने पशु चारा का वितरण प्रभावित लोगों के बीच करने और मेडिकल टीम का कैंप लगाने का निर्देश एमओआईसी को दिया। उप विकास आयुक्त ने बांध पर शरण लिए हुए बाढ़ प्रभावितों के लिए अस्थायी शौचालय और चापाकल लगवाने का भी निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन का पैकेट और पॉलीथिन शीट वितरित किया गया। उन्होंने जीआर राशि के वितरण के लिए पंचायत अनुश्रवण समिति से सूची सत्यापित और अनुमोदित कराने का भी निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने गोगरी नगर पंचायत के बाढ़ प्रभावित वार्डों में बाढ़ के असर का जायजा लिया। उप विकास आयुक्त ने सूखा राशन, पॉलीथिन शीट और राहत सामग्री के वितरण का निर्देश दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी सुभाष चंद्र मंडल, अंचल अधिकारी, गोगरी रंजन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129