जदयू के उपेंद्र कुशवाहा 11 सितम्बर को खगड़िया में करेंगे जन संवाद, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

जदयू के उपेंद्र कुशवाहा 11 सितम्बर को खगड़िया में करेंगे जन संवाद, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। शहर से सटे सन्हौली सूर्य मंदिर चौक के निकट राधा कृष्ण विवाह भवन में जदयू जिला कार्यकारिणी कमिटि की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के जिला अध्यक्ष बब्लू मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई , जिसमें आगामी 11 सितम्बर 2021 को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विधान पार्षद् उपेन्द्र कुशवाहा का जन संवाद कार्यक्रम के तहत खगड़िया आगमन पर बहादुरपुर, जोगिया -हरिपुर अलौली,बछौता, भदास, माड़र-सबलपुर (खगड़िया), अमनी, सैदपुर, वलहा (मानसी), चौथम,पिपरा,महेशखूंट ,गोगरी सहित परवत्ता प्रखण्ड के विभिन्न चौक अथवा प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा है कि जिस तरह से बिहार के मुखिया नीतीश कुमार खगड़िया की पावन धरती पर हमलोग स्वागत सम्मान करते आरे हैं ठीक उसी तरह हमारे पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विधान पार्षद् उपेन्द्र कुशवाहा का भी स्वागत की तैयारी में जूट जाएं।उनके सम्मान से ही हमारी पार्टी की सांगठनिक सुदृढ़ता में काफी बल मिलेगा। जिला अध्यक्ष बब्लू मंडल ने अपने अध्यक्षीय प्रबोधन में आगत पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि आदरणीय उपेन्द्र कुशवाहा का खगड़िया की धरती पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।जगह – जगह तोरणद्वार, बैनर ,झंडा से पाट दिया जाएगा।इस बाबत बतौर जिला अध्यक्ष मंडल ने प्रखण्ड अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कुशवाहा जी का जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।वहीं, पार्टी के अंगद कुशवाहा ने कहा है कि विगत चुनाव परिणाम में जो थोड़ी सी भी कमी महसूस हुई अब उपेन्द्र कुशवाहा के पार्टी में विलय होने से दिन दूनी रात चौगुनी जदयू काफी मजबूत हो रही है।कुशवाहा के खगड़िया आगमन से खगड़िया के चारों विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की हीं नहीं बल्कि मतप्रतिशत में भी काफी वृद्धि होगी।उन्होंने श्री कुशवाहा जी के स्वागत में तन मन धन से जूट जाने का आह्वान किया है। बैठक में अलौली विधान सभा क्षेत्र की पूर्व जदयू प्रत्याशी साधना देवी,सुवोध पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार मुखिया,बिक्रम यादव, अशोक सिंह, केदार सिंह, दीपक सिन्हा, लोहा सिंह, अरविन्द मोहन, साहेब उद्दीन, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मदन वर्मा,अमित कुमार मंटू, मोहम्मद जीयाउल हक,सुनील कुमार सिंह, फूलेश्वर सदा, उमेश सिंह, चन्दन कश्यप,सावन कुमार, मनीषकुमार, प्रवीण कुमार चौरसिया,पंकज सिंह, पंकज गुप्ता आदि दर्जनों पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा के स्वागत में चढ़बढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129