उप मुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी के हाथों कोविड महामारी से मृतक के परिजनों को मिला 4 – 4 लाख का चेक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

उप मुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी के हाथों कोविड महामारी से मृतक के परिजनों को मिला 4 – 4 लाख का चेक

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। उप मुख्यमंत्री सह मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार रेणु देवी ने कोविड-19 महामारी से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए कोविड मृतक अनुग्रह राशि का वितरण जिला अतिथि गृह, खगड़िया में आयोजित कार्यक्रम में किया। उप मुख्यमंत्री द्वारा श्रीकांत ठाकुर, मड़ैया, परबत्ता, देशराज ,मानसी अरैया, मानसी, राधा कृष्ण प्रसाद, जयप्रकाश नगर, खगड़िया शहर, सुधीर मंडल, मीरगंज, गोगरी, सौरभ सुमन, जयप्रकाश नगर, खगड़िया शहर, अनिल कुमार राय, डुमरिया बुजुर्ग, परबत्ता, सविता देवी, चित्रगुप्त नगर, खगड़िया शहर एवं मीना देवी राजधाम गोगरी को कोविड मृतक अनुग्रह राशि संबंधी चेक प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मृतक अनुग्रह के रूप में ₹400000 भुगतान किए जाने का मुख्यमंत्री बिहार द्वारा घोषणा की गई थी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भी कोविड महामारी को अधिसूचित आपदा में शामिल किया गया था। इसके आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग बिहार द्वारा राज्य संसाधन से मृतकों के निकटतम आश्रितों को ₹400000 कोविड मृतक अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जा रही है। चार पशुपालकों को भी बाढ़ के दौरान पशु क्षति के संबंध में अनुग्रह राशि का चेक उप मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। रंजीत यादव, हर्ष कुमार, कृपासिंधु एवं सत्यभामा देवी को ₹30-30 हजार का चेक मृत पशुओं क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष, आपदा प्रबंधन प्रभारी टेश लाल सिंह भी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से कहा सरकार आपदा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर राहत देने के लिए कृत संकल्पित है। खगड़िया में कोविड से मृत 100 व्यक्तियों के परिजनों को चार करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जा चुकी है। बाढ़ के दौरान मृत पशुओं के मालिकों को भी सहायता राशि प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। खगड़िया में बाढ़ प्रभावित 40000 परिवारों को जीआर राशि का भुगतान उनके खाते में कर लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129