उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अरुण कुमार भगत हुए सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अरुण कुमार भगत हुए सम्मानित

ANA/Arvind Verma

पटना। वैश्य अभियंता फोरम, बिहार के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, इंडस्ट्रीज हाउस में बिहार का आम सभा सह सम्मान समारोह का अयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने की। बतौर मुख्य अतिथि थे बिहार सरकार के गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार थे,जब कि विशिष्ठ अतिथि थे डॉ अरुण कुमार भगत, सदस्य, बिहार लोक सेवा आयोग, सीता साहू, महापौर, पटना नगर निगम, ई उमेश कुमार, अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव ,पथ निर्माण विभाग और सुशील कुमार, निदेशक, प्रशासन सह अपर सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार। उक्त जानकारी देते हुए फोरम के महासचिव ई शंकर प्रसाद जायसवाल ने कहा समारोह हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद तथा बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य सहित दर्जनों आगंतुकों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा बापू के सपने को साकार करने के लिए हमें सतत प्रयत्नशील रहना होगा। बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अरुण कुमार भगत ने कहा समाज के हर वर्ग के लोगों को मिलकर सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करनी चाहिए। समारोह की सफलता के लिए फोरम के अध्यक्ष ई मुरलीधर प्रसाद, महासचिव ई शंकर प्रसाद जायसवाल तथा कोषाध्यक्ष ई दीपक कुमार ने एड़ी चोटी की पसीना एक कर दिया। इन्हें सदस्यों का भी भरपूर सहयोग मिला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129