खगड़िया के नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, कर्मियों को दिया निर्देश
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
खगड़िया के नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, कर्मियों को दिया निर्देश
ANA/Arvind Verma
खगड़िया। महापर्व छठ पूजा में व्रतियों एवं उनके परिजनों को छठ घाटों पर कोई कष्ट नहीं हो, घाटों पर साफ सफाई रहे इसको लेकर नगर परिषद खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने शहर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। घाटों पर व्यापक रूप से साफ सफाई करने का निर्देश कर्मियों को दिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मीडिया से कहा अभी नदी में पानी ज्यादा है, इसलिए कर्मियों को युद्ध स्तर पर काम करना होगा। कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने घाटों पर उपस्थित आमजनों से अपील किया कि घाटों पर गंदगी नहीं फैले इसका भी ख्याल किया करें और प्रशासन का सहयोग करें। इससे नदी का जल भी दूषित नहीं होगा।