मीडिया से डरें नहीं, मीडिया अपने दायरे में करती है काम, डरता वही है जो संविधान का करता उलंघन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

मीडिया से डरें नहीं, मीडिया अपने दायरे में करती है काम, डरता वही है जो संविधान का करता उलंघन

मीडियाकर्मियों ने परिचर्चा में रखे अपने अपने विचार

डीएम और एडीएम ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर दी शुभकामनाएं

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। समाहरणालय सभा कक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन भारतीय प्रेस परिषद द्वारा दिए गए विषय “who is not afraid of media” पर किया गया। परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता डॉ शत्रुंजय कुमार मिश्रा और प्रेस एसोसिएशन, खगड़िया के अध्यक्ष आरएमपी मधुर द्वारा की गई। मंच का संचालन प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा किया गया। परिचर्चा के विषय पर आरएमपी मधुर, चंद्रशेखरम, मोहम्मद रिजवान अहमद, अरुण कुमार वर्मा आदि ने अपने विचार रखे और कहा कि प्रेस और मीडिया से लोकतंत्र का अन्योन्याश्रय संबंध है। लोकतंत्र के चार स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया हैं। देश के विकास के लिए इन चारों के बीच स्वस्थ संबंध होने जरूरी हैं। ये एक दूसरे पर नियंत्रण भी रखते हैं और उन्हें सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित और प्रभावित करते हैं।मीडिया से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। मीडिया अपने निश्चित दायरे में अपना काम करती है। मीडिया से वही डरता है जो संविधान का उल्लंघन करता है या उसे सौंपे गए दायित्वों के अनदेखी और अतिक्रमण करता है। जो व्यक्ति अपना दायित्व सही तरीके से निभा रहा है उसे मीडिया से डरने की कोई जरूरत नहीं है। मीडिया भी देश के कानूनों और संविधान का पालन करते हुए कार्य करती है। उसे असीमित स्वतंत्रता प्राप्त नहीं है। मीडिया को भी इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि उसके द्वारा कानून या संविधान का कोई उल्लंघन ना हो। सभी वक्ता एकमत थे कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों में सही संबंध का होना, देश के विकास के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मृत्युंजय कुमार, गीता कुमार, सुभाष चंद्र जोशी, नीरज कुमार शर्मा, अनीश कुमार, रवि कुमार सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, मुख्तार अब्बासी, अरुण कुमार वर्मा, मोहम्मद इरफान, रविकांत चौरसिया, मुकेश कुमार इत्यादि मीडिया कर्मियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने भी सभी मीडिया कर्मियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129