बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस त्योहार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बचपन प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस त्योहार

ANA
खगड़िया। बचपन प्ले स्कूल खगड़िया में क्रिसमस का त्योहार बच्चों ने धूमधाम से मनाया। बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताते हुए स्कूल के प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी ने बच्चों से कहा क्रिसमस ईसाइयों का सबसे महान और पवित्र त्यौहार है यह त्योहार पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार भारतीय समाज की बहु सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को दर्शाता है।

भारतीय त्योहारों को सभी समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं।जो संप्रदायिक सद्भाव को दर्शाता है। बच्चों को डिजिटल क्लास और स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी क्रिसमस के बारे में दिखाया गया। बचपन प्ले स्कूल अपने परिसर में क्रिसमस का आयोजन पूर्वाग्रहों से मुक्त बच्चों के बीच संप्रदायिक सद्भाव के प्रसार हेतु किया।सभी बच्चे विद्यालय परिसर में रंग बिरंगी पोशाकों के साथ पहुंचे बच्चों में क्रिसमस त्योहार को मनाने का उत्साह एवं आनंद साफ दिख रहा था सभी ने पंक्ति बंद होकर क्रिसमस गीत गाया लयबद्ध संगीत चारों ओर फैल कर बच्चों में प्रेम और सद्भावना का संचार कर रहा था। केक काटकर क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण सांता की ओर से किया गया और आने वाला समय सभी के लिए अच्छा हो एक दूसरे को मैरी क्रिसमस बोलकर शुभकामना दी गई।

बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने को समझने और एक दूसरे के धर्म को आदर करने की प्रवृत्ति आती है आपसी भाईचारा बढ़ता है और इस तरह के कार्यक्रम बचपन लगातार करता रहेगा। सांता क्लॉस के वेशभूषा में बच्चे बहुत ही मनमोहक लग रहे थे और पूरा कैंपस खुशनुमा माहौल से सराबोर था इस अवसर पर स्कूल की टीचर, विभा कुमारी,ममता कुमारी,सिल्की कुमारी, विभा कुमारी,पूजा कुमारी, अंजली कुमारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129