जिले में चलाया गया अतिक्रमण उन्मूलन अभियान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

जिले में चलाया गया अतिक्रमण उन्मूलन अभियान

बड़ी संख्या में अतिक्रमण को हटाया गया

 भविष्य में भी अतिक्रमण उन्मूलन हेतु अभियान चलाया जाएगा

ANA/ARVIND VERMA

खगड़िया। जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश कुमार के निर्देशानुसार समाहरणालय खगड़िया से पुलिस लाइन तक मुख्य सड़क को 6 सेक्टर में बांटकर अतिक्रमण उन्मूलन हेतु अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अस्थाई निर्माण, अवैध होर्डिंग, झोपड़ियों गुमटियों एवं अन्य अस्थाई निर्माण, तोरण द्वार एवं अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया।

इस कार्य हेतु चिन्हित मुख्य सड़क को को 6 सेक्टर में विभाजित किया गया था और प्रत्येक सेक्टर में वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को लगाया गया था। साथ ही अतिक्रमण की मापी हेतु अमीनों को भी प्रतिनियुक्त किया गया था।

समाहरणालय खगड़िया गेट से कोशी कॉलेज गेट, कोशी कॉलेज गेट से प्रखंड कार्यालय गेट, प्रखंड कार्यालय गेट से परमानंदपुर ढाला, परमानंदपुर ढाला से संसारपुर मैदान, संसारपुर मैदान से पुलिस लाइन चौक और पुलिस लाइन चौक से पुलिस लाइन कट तक 6 सेक्टरों में मुख्य सड़क को विभाजित कर वरीय पदाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी अलग-अलग सेक्टरों में दी गई थी।

गोगरी जमालपुर में भी गोगरी रजिस्ट्री चौक से गोगरी थाना तक अतिक्रमण हटाने का भी कार्य किया गया।

खगड़िया शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया श्री धर्मेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खगड़िया श्री सुमित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता खगड़िया श्री जनक कुमार, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मोहम्मद शफीक, वरीय उप समाहर्ता श्री चंदन कुमार, श्री टेशलाल सिंह, सुश्री राज ऐश्वर्या श्री, श्री राजन कुमार, श्री विजय कुमार, जिला अवर निबंधक डॉक्टर यशपाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, खगड़िया श्री प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी, खगड़िया श्री अंबिका प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया श्री राजीव कुमार गुप्ता सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को भी लगाया गया था। गोगरी अनुमंडल में अपर अनुमंडल पदाधिकारी श्री चंद्र किशोर सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गोगरी श्री विमल कुमार, अंचल अधिकारी श्री रंजन कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अजय कुमार को अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी। गोगरी में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमन कुमार सुमन अतिक्रमण हटाने के अभियान का नेतृत्व कर रहे थे।

 

अतिक्रमण को तोड़ने एवं मलवा को हटाने के लिए जेसीबी एवं ट्रैक्टर के साथ बड़ी संख्या में मजदूरों को भी लगाया गया था। पूरे अतिक्रमण निरोधी अभियान की वीडियोग्राफी हर सेक्टर में अलग-अलग कराई गई। स्थाई संरचना वाले अतिक्रमण के मामले में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया गया। पूर्व में सूचना देने एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान की माइकिंग कराने की वजह से लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण को हटाने में सहयोग दिया। इस दौरान बिना मास्क पहले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया।

अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार मिश्रा एवं पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय श्री रंजीत कुमार थे। अभियान में विभिन्न थानों से एवं पुलिस लाइन से पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया था।

अतिक्रमण निरोधी अभियान को व्यापक सफलता प्राप्त हुई और लोगों ने भी इसका सहयोग किया। किसी भी सेक्टर में विरोध नहीं देखने को मिला। यह अभियान सुबह 9:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक चलता रहा और अपने उद्देश्य को पूरा करने में सफल रहा। अतिक्रमण के चलते मुख्य सड़क की चौड़ाई घट गई थी, जिससे दुर्घटना की आशंका के साथ सड़कों पर जाम लगा रहता था। अतिक्रमण हटाने से सड़कें पर्याप्त चौड़ी हो गई हैं।

 

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे और आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दे रहे थे। उनके द्वारा इस अभियान की पल-पल खबर ली जा रही थी। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी और भी अभियान भविष्य में चलाए जाएंगे और अतिक्रमण से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मुक्त कराया जाएगा। किसी भी कीमत पर सरकारी जमीन सड़क एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129