हवा की तेज रफ्तार से अस्पताल कैम्पस में विशालकाय आम पेड़ गिरा, एक प्रशिक्षार्थी की मौत तीन घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

हवा की तेज रफ्तार से अस्पताल कैम्पस में विशालकाय आम पेड़ गिरा, एक प्रशिक्षार्थी की मौत तीन घायल

सरकार से मृतक के परिजन को दस लाख रूपये देने की मांग

ANA/S.K.VERMA

खगड़िया। सदर अस्पताल कैम्पस में भवन के निकट विशालकाय आम का पुराना पेड़ हवा की तेजी रफ्तार से गिर पड़ा। देखते-देखते कैम्पस में अफरा-तफरी मच गई। लोग यत्र-तत्र भागने लगे। पेड़ के निकट ही सरकारी ए.एन.एम ट्रेनिंग सेंटर है। पेड़ गिरने से चार प्रशिक्षणार्थी ए.एन.एम नेहा, प्रतिमा, मनीषा, लक्ष्मी तथा शारदा बुरी तरह से घायल हो गयी, जिसका तत्क्षण सदर अस्पताल के इमर्जेंसी में इलाज किया गया। इलाजरत चारों में से एक लड़की नेहा की मृत्यु हो गई। शेष तीनों का इलाज चल रहा है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल कैम्पस में काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। कुछ लोग कह रहे थे – वक्त और मौत किसी का इंतजार नहीं करता है। अधिकतर महिलायें दुःख प्रकट कर रही थी और ईश्वर से प्रार्थना कर रही थी कि भगवान मृत युवती के परिजन को विपत्ति की घड़ी में सहन शक्ति दे।

अंचलाधिकारी ने मृतक के परिजन को चार लाख रुपये का चेक अनुदान राशि के रूप में दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन, सिविल सर्जन तथा वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के वरिष्‍ठ नेता चन्द्रशेखर मंडल, फरकिया मिशन के नेता किरणदेव यादव तथा बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द कुमार वर्मा ने बिहार सरकार से मांग किया है कि मृतक के परिजन को कम-से-कम दस लाख रूपये बतौर मुआवजा दिया जाय। इन नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भावभीनी श्रद्धांजलियां अर्पित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129