बेलदौर प्रखंड के तेलिहार पंचायत के मुखिया अनिल सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायती पुरस्कार, डीएम ने दी बधाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बेलदौर प्रखंड के तेलिहार पंचायत के मुखिया अनिल सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायती पुरस्कार, डीएम ने दी बधाई

बिहार के मात्र 12 ग्राम पंचायतों का पुरस्कार हेतु हुआ चुनाव

ANA/ Arvind Verma

खगड़िया । प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कोई मुखिया अपने अपने ग्राम पंचायतों में सरकारी कार्यक्रमों का संपादन करने और कराने से मुखिया की पहचान राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बन जाना, राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार हासिल करना आसान हो जाता है। जैसा कि ज़िले के बेलदौर प्रखंड अन्तर्गत तेलिहार ग्राम पंचायत के मुखिया अनिल सिंह ने कर दिखाया,जो एक मिशाल बन गया। इन्हें ज़िला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष का पूर्ण रूपेण सहयोग एवं निर्देशन निरंतर मिलता रहा तभी तो जिले के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार ग्राम पंचायत को पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2022 से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। तेलिहार ग्राम पंचायत के मुखिया अनिल सिंह हैं। आगामी 24 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से प्रोत्साहन राशि का अंतरण संबंधित पंचायत के खाते में किया जाएगा। तेलिहार ग्राम पंचायत को सामान्य श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। बिहार से कुल 12 प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सनद रहे, ग्रामीण भारत के परिवर्तन के लिए फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी और कुशल कार्यान्वयन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्पूर्ण देश में पंचायतों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ताओं और ऐसी पंचायतों को पहचानने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार वर्ष 2011-12 से राज्य सरकारों / केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा अनुशंसित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित कर रहा है। पुरस्कार प्रति वर्ष 24अप्रैल को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर दिए जाते हैं। राष्ट्रीय पंचायती पुरस्कार 2022 के लिए मूल्यांकन वर्ष 2020-21 है।तेलिहार ग्राम पंचायत के मुखिया अनिल सिंह ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में बिहार सरकार के सात निश्चय योजना, आवास योजना एवं मनरेगा के तहत बेहतर कार्य किया गया है। सात निश्चय योजना अंतर्गत गली-नली योजनाओं को पेवर ब्लॉक द्वारा निर्मित किया गया है। योजनाओं को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वित किया गया है। मनरेगा से पशु शेड, बकरी शेड के साथ पोखरों का भी पुनर्निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत में विद्यालयों के सौंदर्यीकरण के साथ आंगनवाड़ी केंद्र एवं पार्क का भी निर्माण किया गया है। अनिल सिंह ने बताया कि तेलिहार पंचायत कोसी नदी बागमती नदी एवं काली कोसी नदी से घिरा हुआ है लेकिन बांध के बन जाने से पंचायत बाढ़ से आंशिक रूप से ही प्रभावित होता है। तेलिहार ग्राम पंचायत में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के साथ लगातार बैठक करते हैं और इसके लिए सक्रिय रूप से कार्य करते हैं। विद्यालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित कराया जाता है एवं सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में दी जाने वाली सुविधाओं को ससमय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। इसका सतत अनुश्रवण उनके द्वारा किया जाता है। किशोरी क्लब की स्थापना पंचायत में की गई है, जिसके अंतर्गत 12 से 14 वर्ष की किशोरियों के बीच बाल विवाह को रोकने के लिए सामाजिक कार्य किया जाता है और उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसके माध्यम से सामाजिक सुधार के कार्य किए जाते हैं। अंबेडकर जयंती के अवसर पर समाज सुधार विषय पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किशोरी क्लब द्वारा किया गया था। बच्चों को खेलकूद के लिए बैट, बैडमिंटन इत्यादि भी देकर प्रोत्साहित किया गया। पंचायत के सभी बच्चों को खेलकूद में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के अवसर पर ग्राम पंचायत में माननीय विधायक को और वरीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाता है। मुखिया अनिल सिंह ने बताया कि भविष्य में ग्राम पंच पंचायत में बच्चों के शिक्षा के विकास हेतु पुस्तकालय भी खोलने की योजना है। जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने अनिल सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि जिले के मुखिया भी भविष्य में बेहतर काम करके इस पुरस्कार को प्राप्त करने के हकदार बनेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129