कांग्रेसियों ने तिंरगा ले पद यात्रा कर लोगों को किया जागृत
भारत जोड़ो जन जागरण अभियान के तहत हो रहा पद यात्रा
कांग्रेसियों ने तिंरगा ले पद यात्रा कर लोगों को किया जागृत
भारत जोड़ो जन जागरण अभियान के तहत हो रहा पद यात्रा
ANA/Arvind Verma
खगड़िया। शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आजादी की गौरव यात्रा एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के देशव्यापी भारत जोड़ो जन- जागरण अभियान के तहत पदयात्रा के पांचवें दिन खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी एवं परवत्ता प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा पदयात्रा परवत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में तिरंगा लेकर जिसमें प्रखंड के नयागांव शिरोमणि टोला में देश के वीर सपूत कैप्टन शहीद आनंद कुमार के निवास पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करने पहुंचे खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दिये। उक्त मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले वीर सपूत आनंद कुमार को खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता हूं।आज हम खगड़िया जिलावासी शहीद आनंद कुमार पर गर्व करते हैं, जिन्होंने जान की बाजी लगाकर देश की अस्मिता के लिए अपनी जान कुर्बान कर दिया। मौके पर काफी संख्या में गांववासी उपस्थित थे। वहीं से पदयात्रा आरंभ करते हुए अगुवानी पहुंचे जहां से डुमरिया, श्री रामपुर, ठुट्टी,सिराजपुर, रहीमपुर मोड़,तेमथा,मुजाहिदा, परबत्ता हाट, रुपौली, इलाहाबाद बैंक, कन्हैयाचक मध्य गांव होते हुए हाई स्कूल कन्हैयाचक, परबत्ता थाना होते हुए राका चौक होते हुए परबत्ता में नुक्कड़ सभा हुई। गौरव यात्रा के तहत
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि इस गौरव यात्रा में जन – जागरण अभियान पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना चुके मोदी सरकार के आठ सालों के शासन काल में देश को नफरत की आग में झोंक दिया है, और देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर ला दिया है, देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी के शासन काल में जो भी संस्था बनाया गया उसे ये सरकार अपने चहेते पूंजीपति मित्रों के हाथों बेच रही है,आज रेलवे, बैंक,बी एस एन एल जैसी संस्था बिक चुकी है , उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में देश के लिए बलिदान देने वाले की याद में गौरव यात्रा जो 14 अगस्त 2022 को अंतिम दिन खगड़िया एवं मानसी प्रखंड में पदयात्रा चलेगी जो मानसी प्रखंड के पूर्वी ठाठा के राज दरबार से आरंभ की जायेगी। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित के मुद्दों पर इस सरकार से लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ईडी द्वारा बार-बार बुलाकर परेशान करना और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को बदनाम कर उनके छवि को धुमिल करने का कुकृत्य प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मोदी सरकार से डरने वाले नहीं है, मोदी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए लोगों का ध्यान बटाने के लिए विपक्षी को परेशान कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेगी और जनता को झुठ और जुमले से ठगने वाली मोदी सरकार को जनता जबाव देगी और उखाड़ फेंकेगी। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, विनोद मालाकार, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद चौधरी, शंभू शरण मिश्र, बिहार प्रदेश सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार विधार्थी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, कांग्रेस नेता मो बाबर मनोज चौधरी, अविनाश कुमार अविनाश, जयकांत सिंह निषाद,शोभाकांत चौधरी, मनोज मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, विवेकानंद शर्मा,,राजा गुप्ता,, नरेंद्र दास,रतन शर्मा आदि उपस्थित थे।