∆ घुमक्कड़ की चिट्ठी : नगर निगम चुनाव में बरसाती मेढ़क की टर टराहट शुरु

फ्री बांट कर वोटर को लुभाने का प्रयास जारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

∆ घुमक्कड़ की चिट्ठी

नगर निगम चुनाव में बरसाती मेढ़क की टर टराहट शुरु

फ्री बांट कर वोटर को लुभाने का प्रयास जारी

एडिटर महोदया की जय हो,
जय हो
वैशाली इलेक्ट्रोनिक न्यूज की

मैडम जी, जानते हैं।
नगर निगम का चुनाव होने वाला है। बरसाती मेढ़क अभी से टर टराने लगे हैं। इनमें कुछ पार्टी का चोला भी पहन रखे हैं।

∆ तो क्या हुआ ? घुमक्कड़ जी। ये तो पुरानी परम्परा सदियों से चली आ रही है।

मैडम जी, वो तो ठीक है। मगर, क्षेत्र में घूमते हैं हम। किस्म किस्म के लोग अपने आपको मेयर का स्वघोषित उम्मीदवार के रुप में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

∆ घुमक्कड़ जी, प्रजातंत्र है। सबको अपने अपने ढंग से प्रचार करने का हक है। इसमें बुरी बात कौन सी है ?

मैडम जी, मैं जो खुलासा करने जा रही हूं जरा ध्यान से सुनें और अपने पाठकों तक पहुंचाएं।

∆ घुमक्कड़ जी, बताइए तो सही। आपने फील्ड में क्या देखा ? क्या सुना ?

मैडम जी, स्टेशन रोड में फुटपाथ पर एक चाय दुकान पर चाय पी रहा था, वहीं आपस में दो व्यक्ति उम्मीदवारों पर चर्चा कर रहे थे। बोल रहे थे अबकी चुनाव में डायरेक्ट हम मेयर कय वोट देवै। खरीद फरोख्त करै वाला राज गेलै। हमसब कय वोट महत्वपूर्ण छै।

∆ घुमक्कड़ जी, बेचारा बिल्कुल सही कह रहा था। मतदाता का सही में पॉवर बढ़ा है।

मैडम जी, अब समझे। इधर कई सप्ताह से जगह जगह नेता लोग कभी कपड़ा, कभी धोती, कभी साड़ी, कभी राशन भी क्षेत्र में जा जा कर बांट रहे हैं। लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

∆ घुमक्कड़ जी, अभी देश में फ्री बांट कर वोट लेने की परम्परा बन गई है। जब एमपी, एमएलए के लिए ऐसा होता है तो नगर निगम में मेयर बनने के लिए नेता क्यों नहीं करेंगे ?

मैडम जी, अब मैं चल रहा हूं। मुझे इजाजत दें क्यों कि मुझे बार बार कॉल आ रहा है। शायद कोई मेयर उम्मीदवार का असली चेहरा और उनके अतीत के काले कारनामों की गुप्त पुड़िया देने वाला है।

∆ घुमक्कड़ जी, जाइए इजाजत है। मगर जल्द लौटिएगा। अपने गुप्त पिटारा के साथ। क्योंकि पाठकगण आपका इंतजार करेंगे।

एडिटर महोदया की जय हो

आपका
घुमक्कड़

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129