पेट्रोल – डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में – भारत बंद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में – भारत बंद

ANA/SONU VERMA.

खगड़िया। केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल – डीजल के दामों में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आज भारत बंद के दौरान खगड़िया के विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा खगड़िया बाजार, एनएच 31 रोड सहित घंटों रेल चक्का जाम किया गया, साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूरे बाजार में सन्नाटा देखने को मिला। आवागमन ठप्प रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि इमरजेंसी सेवा, मेडिकल स्टोर, एम्बुलेंस जैसे संवेदनशील सेवाओं को भारत बंद से मुक्त रखा गया था।

वहीं पुलिस की तैनाती होने के कारण किसी भी प्रकार की बड़ी घटना की सूचना नही मिली। भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस, राजद, जन अधिकार पार्टी, सीपीआई के साथ साथ कई छात्र संघटनों का भी एक दूसरे को समर्थन मिला। भारत बंद के दौरान पूर्व नगर सभापति सह जन अधिकार पार्टी (लो०) किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी, छात्र राजद नेता सन्नी चंद्रवंशी, राजद नेत्री कृष्णा यादव, राजद जिलाध्यक्ष संजीव यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप उर्फ गुड्डु पासवान, युवा शक्ति के कार्यकारी अभय कुमार गुड्डु, बलबीर चांद, प्रमोद यादव, पूर्व मुखिया सुजय यादव, एआईएसफ के अभिषेक कुमार,  हम सेकुलर जिलाध्यक्ष संजय यादव,सोनू अग्रवाल, आईइसा के दीपक कुमार दीपक सहित कई नेताओं ने बंद को सफल बताया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129