कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची की तैयारियों के लिए आहूत हुई बैठक

अधिकारियों संग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी बैठक में हुए शमिल

Listen to this article

कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची की तैयारियों के लिए आहूत हुई बैठक

अधिकारियों संग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी बैठक में हुए शमिल

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बिहार विधान परिषद के कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची तैयार करने के संबंध में सभी सहायक निर्वाचक निबंधकपदाधिकारियों,पदाभिहित पदाधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई एवं उन्हें निर्वाचक सूची में नाम जुड़वाने एवं निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोशी शिक्षक निर्वाचन हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के रूप में आयुक्त, कोशी प्रमंडल, पूर्णिया हैं। खगड़िया जिले में इस निर्वाचन के निमित्त जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया/ गोगरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता खगड़िया/ गोगरी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया/ गोगरी जमालपुर सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी बनाए गए हैं। कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची की तैयारी हेतु प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अलौली/ खगड़िया/गोगरी/परबत्ता, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी खगड़िया/चौथम/गोगरी/ बेलदौर एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी मानसी पदाभिहित पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक सूची तैयार करने हेतु अखबारों में सार्वजनिक सूचना का प्रथम प्रकाशन 01 अक्तूबर 22 को किया गया है। अखबारों में सूचना का पुनः प्रकाशन 15 अक्तूबर 22 को एवं सूचना का द्वितीय पुनः प्रकाशन 25 अक्तूबर 22 को किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशन हेतु प्रपत्र-19 प्राप्त करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर 22 निर्धारित की गई है‌। निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन 23 नवंबर 22 को होगा। 23 नवंबर 22 से 09 दिसंबर 22 के बीच दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा तथा निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन आगमी 30 दिसंबर 22 को किया जाएगा। कोशी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु जिले में दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों के कार्यालय एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के कार्यालय मतदान केंद्र के रूप में अनुमोदित हैं। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को बताया कि शिक्षक निर्वाचन हेतु वह व्यक्ति अर्ह या पात्र होगा, जो उस शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य रूप से निवासी हो एवं अर्हक तिथि 01.11.22 से तत्काल पहले 6 वर्षों के भीतर सरकार के शिक्षण संस्थान, जिसका स्तर माध्यमिक विद्यालय से कम ना हो, में शिक्षण कार्य में कम से कम कुल 3 वर्ष की अवधि तक कार्यरत रहे हों। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची में शामिल होने के लिए आवेदक को फॉर्म 19 में अपेक्षित दस्तावेज/प्रमाण पत्र के साथ आवेदन संबंधित निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी अथवा पदाभिहित पदाधिकारी के समक्ष जमा करना होगा। आवेदन को जमा करते समय फॉर्म-19 के साथ पिछले 6 वर्ष में 3 वर्ष शिक्षण का दस्तावेजी साक्ष्य संलग्न करना आवश्यक है। शिक्षण संस्थान के प्रमुख द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र शिक्षण अर्हता के लिए पर्याप्त दस्तावेजी साक्ष्य माना जाएगा। शिक्षक का नियोजन फुल टाइम बेसिस पर होना चाहिए ना कि पार्ट टाइम बेसिस पर। यह आवश्यक नहीं कि वह शैक्षणिक संस्थान भी उसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अवस्थित है, जिसमें पात्र निर्वाचक नियुक्त है। थोक आवेदन पत्र प्राप्त किया जाना अनुमान्य नहीं है, हालांकि शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख अपने सभी योग्य कर्मियों के आवेदन पत्र एक साथ भेज सकते हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नामांकित की जाने वाली पात्रता का निर्धारण आवेदक के सामान्य निवास के आधार पर किया जाएगा। सामान्य निवास का यह अर्थ है कि रात को वह व्यक्ति जहां रहता है, उसे सामान्य निवास माना जाएगा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पदनामित पदाधिकारी दावा और आपत्तियों के निपटान की अवधि के दौरान एक निर्वाचक के सामान्य निवास की स्थिति की पर्यवेक्षी जांच करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-19 ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। जो आवेदक जिस मतदान क्षेत्र के साधारण का निवासी है उनका नाम उसी मतदान केंद्र पर शामिल किया जाएगा। किसी भी प्रकार की शंका का समाधान उप निर्वाचन पदाधिकारी के मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर किया जा सकेगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए शंकाओं का समाधान जिलाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रोशन अली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो० फैयाज अख्तर, राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पदाभिहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000