भगवान बलभद्र के जयकारे से गूंज उठा शहर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

भगवान बलभद्र के जयकारे से गूंज उठा शहर

जिलास्तरीय बलभद्र जयंती समारोह सम्पन्न

ANA/SONU VERMA.

खगड़िया। जिलास्तरीय भगवान बलभद्र जयन्ती समारोह का समारंभ बलभद्र पूजन, वेदोच्चारण व मंत्र पाठ से पंडित ब्रह्मा नन्द ओझा ने किया। यजमान थे – सदाशिव जायसवाल। के.एन.क्लब से एक आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये हुए पुरूष, महिलायें और बच्चों ने भाग लिया। गाजे बाजे, बैंड पार्टी के साथ फूल माला से सजे रथ पर भगवान बलभद्र जी की तस्वीर को लोग रोक-रोक कर प्रणाम कर आशीष लेते देखे गये। शोभायात्रा थाना रोड, स्टेशन रोड, मेन रोड, पोस्ट आफिस रोड, बबुआगंज, विश्वनाथगंज होते हुए के एन क्लब वापस आया। जुलूस में घोडे़ का डांस आकर्षण का केन्द्र बना रहा। शोभायात्रा में चल रहे प्रमुख लोगों में उमाशंकर वर्मा, डॉ अरविन्द कुमार वर्मा, ई0 विवेक भगत, रतन कुमार, धर्मवीर जायसवाल, नरेन्द्र कुमार वर्मा, मानव कुमार (कटिहार) , कैलाश वर्मा , रामाशंकर भगत, बिक्की भगत, बिजय भगत, दशरथ भगत, बबलू भगत तथा महिलाओं में मधुवाला देवी, इंदु प्रभा, वंदना कुमारी तथा साधना देवी के नाम उल्लेखनीय हैं। भगवान बलभद्र जी के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

मंच पर उपस्थित सम्मानित हुए कलवार समाज के गणमान्य।
कलवार समाज की महिलाओं ने भी समाज के कल्याण हेतु हुंकार भरा। 
शोभा यात्रा के दौरान डॉ अरविन्द कुमार वर्मा, विजय भगत व अन्य।
इ ० विवेक , संजीव भगत (बबलू जी ), डॉ अरविन्द कुमार वर्मा व अन्य।
कलवार महासभा के शोभा यात्रा करने से पूर्व भगवान बलभद्र की रथ के साथ कलवार समाज सेवक के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार वर्मा एवं मानव भगत। 
शोभा यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
बलभद्र पूजन समारोह में उपस्थित महिलाएं।
पूजन समारोह के दौरान डॉ अरविन्द कुमार वर्मा, इ ० विवेक भगत, मानव भगत व अन्य।

समारोह का सफल मंच संचालन करते हुए डॉ अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा बिना चट्टानी एकता के कोई किसी को पूछने वाला नहीं है। सरकार से कुछ पाने के लिए एक जुट होना बहुत जरूरी है। सदाशिव जायसवाल ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में अपने -अपने विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख थे – दिलीप भगत, योगेन्द्र चौधरी, शिवनंदन भगत, डॉ पंकज जायसवाल, अरविन्द भगत, सदाशिव जायसवाल, डॉ एच प्रसाद, विवेक भगत तथा उमाशंकर वर्मा आदि। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन रमाशंकर भगत ने किया। बाल कलाकारो में केन्द्रीय विद्यालय खगड़िया के राजा वर्मा, सलोनी, दीपा, पायल, आलोक प्रकाश तथा रौशन कुमार आदि की प्रस्तुति को श्रोताओं व दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रणव जायसवाल, धर्मवीर जायसवाल तथा सत्यनारायण भगत का सहयोग सराहनीय रहा। क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों को पुरस्कृत किया गया । मौके पर अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129