21 अक्टूबर को निकाला जाएगा प्रतिरोध मार्च, मांगा इस्तीफा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

21 अक्टूबर को निकाला जाएगा प्रतिरोध मार्च, पुतला दहन भी किया जाएगा

नैतिकता के आधार पर नीतीश सरकार से मांगा इस्तीफा

ANA.Khagaria

खगड़िया। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्यूलर के जिला कार्यालय में वामपंथी एवं सेक्यूलर एकता की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष संजय यादव के आह्वान पर बैठक की अध्यक्षता स्वराज अभियान केन्द्रीय कमेटी के सदस्य गौतम गुप्ता जी ने की।

गुजरात में उत्तर भारतीय एवं खासकर बिहार के गरीब मजदूर मजलूम के साथ राजनितिक के तहत आर एस एस एवं भाजपाईयों के द्वारा जालिमाना एवं कातिलाना हमला किया जा रहा है। जिस तरह से बीते दिनों उसी गुजरात में नरेंद्र मोदी के शासनकाल में मुसलमानों के ऊपर कातिलाना हमला किया गया फिर दोबारा उसी नरेन्द्र मोदी के इशारे पर लोकसभा चुनाव जितने की तैयारी के लिए आज गुजरात से बिहार के गरीब मजदूरों के ऊपर कातिलाना हमला कर गुजरात से बिहारयों को भगाया जा रहा है। बैठक में ऐसी घटनाओं का घोर निंदा किया गया साथ ही उच्चस्तरीय जांच कर दोषी के ऊपर कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया गया एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदय से इस बैठक के माध्यम से मांग किया गया कि रूपाणी सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। साथ ही बिहार के गिरती हुई विधि व्यवस्था के ऊपर तरस खाते हुए चर्चा किया अगर बिहार की विधि व्यवस्था जनहित में होता और प्रशासन चुस्त दुरुस्त होती तो खगड़िया जिला के पसराहा थाना के जांबाज़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार की हत्या नहीं होती। नैतिकता के आधार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए।  बैठक में भारत के प्रधानमंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री के विरूद्ध 21 अक्टूबर को प्रतिरोध मार्च एवं पुतला दहन करने का भी निर्णय वामपंथीयों एवं सेक्यूलर साथियों द्वारा लिया गया। बैठक में उपस्थित प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू पासवान, अरूण ठाकुर, राजद जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, जुल्फिकार आलम, सिपी आई के प्रभाकर सिंह, सिपीएम के सुरेन्द्र प्रसाद, माले के सुभाष सिंह एवं अभय वर्मा, हम सेक्यूलर के युवा प्रदेश सचिव युगेश राम, विनोद राम, राम बली राम, दलित जिलाध्यक्ष सरोज कुमार, जय प्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।

 


Click for more NEWS.    https://vaishalielectronicnews.com

Also on YouTube.      https://www.youtube.com/channel/UCsT3XD5XOlCCuKn1XPv2Ung

Also on Facebook.     https://www.facebook.com/Vaishali-Electronic-News-489126934873116



CONTACT  FOR MORE DETAILS – MR. A.K VERMA, BABUAGANJ, KHAGARIA

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129