सायरन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार सशस्त्र पुलिस पेट्रोलिंग करते आए नज़र

मतदान शांति पूर्वक जारी, महिला मतदाताओं में उत्साह

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

सायरन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार सशस्त्र पुलिस पेट्रोलिंग करते आए नज़र

मतदान शांति पूर्वक जारी, महिला मतदाताओं में उत्साह

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। प्रथम चरण में हो रहे खगड़िया नगर परिषद का चुनाव विभिन्न मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। सायरन के साथ मोटरसाईकिल पर सवार हो दो दो पुलिस कर्मी आर्म्स के साथ पेट्रोलिंग करते नजर आ रहे हैं। जैसे जैसे धूप निकल रहा है वैसे वैसे मतदाताओं की संख्या मतदान केन्द्रों पर बढ़ती नज़र आ रही है। सुबह में इक्के दुक्के मतदाता ही मतदान केन्द्रों पर नज़र आ रहे थे। खगड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में बने पिंक मतदान केन्द्र का मुआयना इस मीडिया कर्मी ने किया। पता चला मॉक पोल के समय सुबह में डीएम आलोक रंजन घोष भी पहुंचे थे। प्रखंड परिसर में दो मतदान केन्द्र संख्या 32/1 तथा 32/2 है, जहां मतदान पदाधिकारियों के अलावा सशस्त्र पुलिस के जवान के साथ साथ महिला पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। ऐसा लगा महिला मतदाताओं में वोट देने के प्रति काफी जागरूकता आई है। इस मीडिया द्वारा पूछने पर महिला मतदाता ने कहा नगर के विकास हेतु अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करना मेरा मकसद है। इस पिंक मतदान केन्द्र पर कोई खास व्यवस्था नहीं दिखी, टॉउन हॉल के पिंक मतदान केन्द्र की अपेक्षा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129