बिहार की बेटी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौड़ को बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने दिया साधुवाद

कांग्रेस के प्रति आकर्षण बढ़ता नजर आया - डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बिहार की बेटी लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौड़़ को बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने दिया साधुवाद

कांग्रेस के प्रति आकर्षण बढ़ता नजर आया – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। बिहार की बेटी और उत्तर प्रदेश की बहु लोकप्रिय सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने कोशी कॉलेज परिसर में बने विशाल रंगमंच से बेरोजगारी, किसानों की समस्या आदि पर आधारित लोकगीत अपनी सुरीली आवाज में गाकर फरकिया के श्रोताओं का मन मुग्ध कर लिया। उन्होंने युवा वर्गों को अपनी ओर आकर्षित किया परिणामस्वरूप गीत के बीच बीच में तालियां और वाह वाही खूब बटोरी। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने फरकिया की धरती पर पधारने और सांस्कृतिक गंगोत्री में डुबकी लगवाने के लिए सुप्रसिद्ध लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौड़   को    बधाईयां देते हुए साधुवाद दिया। आगे उन्होंने कहा नेहा बिहार के कैमूर ज़िले की रहने वाली हैं जिन्होंने कानपुर (यूपी) से ग्रेजुएशन किया। विगत 2016 से ही प्रकृति और हमारे सामाजिक गतिविधियों और समस्याओं पर आधारित भोजपुरी लोक गीत गा रही हैं। नेहा का पहला हिट गाना था- “रोजगार देबा कि करबा ड्रामा, कुर्सियां तोहरे बाप के ना है” । डॉ वर्मा ने इस मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन कर्ता फरकिया के लाल व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ चन्दन यादव को भी धन्यवाद दिया।

डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में पद यात्रा कार्यक्रम के तहत ही कोशी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ज़िले में इस यात्रा को लेकर काफ़ी चर्चा हुई और कांग्रेस के प्रति आकर्षण भी बढ़ता नजर आया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129