वृक्ष के बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव -पाण्डव कुमा

नाई समाज ने की वृक्षारोपण कार्यक्रम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

वृक्ष के बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव -पाण्डव कुमार

नाई समाज ने की वृक्षारोपण कार्यक्रम

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। भारतीय नाई समाज जिला कमिटी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में कमिटी के प्रांतीय मीडिया सह जिला महामंत्री, पाण्डव कुमार, जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर, संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों व सार्वजनिक जगहों पर वृक्षारोपण किया गया। मौके पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने कहा वृक्ष जीवन-प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है। मनुष्य जीवन में जन्म से मृत्यु तक जो भी वस्तु,सामग्री, वस्त्र, भोजन व मकान का उपयोग करते है वो इस वृक्ष से ही प्राप्त होते है। वृक्ष के विना मनुष्य जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। वृक्षारोपण के महत्व को पहचानना चाहिए और इसके लिए योगदान करना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर लोगो को जागरूक कर रही है लेकिन हमलोगो को भी और अधिक से अधिक लोगों को इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।जिलाध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा विश्व में बढ़ते जनसंख्या के कारण, नगर व शहर बसने के करण वन व जंगलो का अंधाधुंध कटाई की जा रही है जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ते जा रही है। पेड़ का उपयोग घरों के निर्माण में भी किया जाता है। पेड़ फल,अनाज प्रदान करते हैं । पेड़ों से निकाले जाने वाले कच्चे माल के साथ उत्पादित कई वस्तुएं अन्य देशों में निर्यात की जाती हैं ताकि देश के व्यवसायों और देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके। इसलिए जितना अधिक से अधिक हम पेड़ों को लगायेंगे उतना ही अधिक हम इस तरह के सामानों का उत्पादन कर सकेंगे। संगठन मंत्री रंजन ठाकुर ने कहा पेड़ मनुष्य जीवन के लिए वरदान है साथ ही पेड़ मनुष्य के साथ साथ पक्षियों व जानवरों के लिए भी एक आवास के रूप में सहायता करते हैं। वनों की कटाई ने पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियों को विलुप्त होने की ओर अग्रसर किया है। कई अन्य प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं। जानवरों और पक्षियों के लिए यह स्वाभाविक है कि अगर हम उनके भोजन के स्रोतों को छीन लेते हैं और उनके निवास स्थान को बर्बाद कर देते हैं तो उनके विलुप्त होने का खतरा बढ़ जाता है। वृक्षारोपण उन्हें जीवित रहने और शांति से रहने में मदद कर सकता है। पर्यावरण में जैव विविधता को बनाए रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है। पर्यावरण में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता अत्यंत आवश्यक है। युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने कहा वातावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए पृथ्वी पर मनुष्य,पक्षी व जानवरों का रहना अति आवश्यक है और इन सब के जीवित रहने के लिए पेड़ महत्वपूर्ण है। देश में सरकारी व गैर सरकारी संगठन द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है। इस अभियान हेतु काम करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए प्रचार व्यापक पैमाने पर किया जाना चाहिए। मौके पर युवा सचिव बिट्टू ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला कार्यकारी सदस्य बलराम ठाकुर, मंजीत कुमार सिद्धार्त, यशराज ,राहुल, हर्ष,राजा आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129