कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि – डॉ.गोपाल शर्मा

कर्पूरी जी की अंतिम इच्छा कर्पूरी आरक्षण फॉर्मूले को केंद्र स्तर पर लागू करना चाहिए -अजय भूषण दिवाकर

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि – डॉ.गोपाल शर्मा

कर्पूरी जी की अंतिम इच्छा कर्पूरी आरक्षण फॉर्मूले को केंद्र स्तर पर लागू करना चाहिए -अजय भूषण दिवाकर

नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करना चाहिए – देव किशुन ठाकुर

भारतीय नाई समाज प्रदेश कमिटी द्वारा मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 99 वां जयंती समारोह

ANA/Gaurav Verma

पटना (बिहार)। भारतीय नाई समाज के बिहार प्रदेश कमिटी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 99 वां जयंती समारोह पखवाड़ा दिवस अंतर्गत गौतम बुद्ध विहार ,दारोगा राय पथ पटना में मनाया गया। कार्यक्रम में जुलॉजिकल सर्वें ऑफ इंडिया के डायरेक्टर डॉ.गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, राजेंद्र प्र. ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रमिला देवी, राज ठाकुर,सचिव नंदकिशोर ठाकुर, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार, ट्रेड यूनियन प्रदेश अध्यक्ष देव किशुन ठाकुर, प्रोफेसर बनारसी ठाकुर, आदित्य ठाकुर ने संयुक्त रूप से कर्पूरी ठाकुर जी के तैैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर, संचालन नितीश शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार ने किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय डॉ.गोपाल शर्मा ने कहा कर्पूरी जी महान राजनीतिज्ञ, गरीबों,दलितों ,पिछड़ों का मसीहा थे। वे जात के नहीं बल्कि प्रत्येक जमात के नेता थे, जिन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिहार को देश ही नही विदेशों में भी मान बढ़ाये। उनके जयंती पर कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देव किशुन ठाकुर ने कहा नाई जाति में जन्म लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने निःस्वार्थ भाव से केवल जनता के लिए कार्य किये। वे शोषित, पीड़ित, वंचितों की आवाज थे। उनके मार्ग पर चलकर ही आज सभी दल के नेता राजनीति कर रहे है। जिन्होंने बिहार में गरीबी को दूर करने में अहम भूमिका निभाए उन्हें ही आज राजनीतिक दल पीछे रखे हुए है। उनके सम्मान में उनको भारत रत्न व उनके कर्पूरी फॉर्मूले को राष्ट्र स्तर पर लागु करनी चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, राजेंद्र प्र. ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार, कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर,प्रोफेसर बनारसी ठाकुर,आदित्य ठाकुर ने कहा कर्पूरी ठाकुर महान समाजवादी नेता अपने मुख्यमंत्री पद पर रहकर केवल जनता की सेवा किये। उन्होंने कभी अपने या अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए कार्य किये । बिहार के केवल एक महान राजनेता कर्पूरी ठाकुर जी है। नाई समाज जो समाज में अभी भी आर्थिक ,राजनितिक व शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है उनको सरकार की और से कानूनी मदद व उनके विकास के लिए केश कलाबोर्ड की गठन की जानी चाहिए। प्रोफेसर अखिलेश शर्मा, प्रो मुरारी शरण मांगलिक ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांत पर आरक्षण देने की जरूरत है। उन्होने कहा कर्पूरी ठाकुर भी रोटी, कपड़ा, मकान,शिक्षा, स्वास्थ व रोजगार आरक्षण के सवाल पर महत्वपूर्ण कार्य किए। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष बैधनाथ ठाकुर, उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रमिला देवी,राज ठाकुर,सचिव नंदकिशोर ठाकुर, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर,पूर्व कोषाध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पाण्डव कुमार ने कहा कर्पूरी ठाकुर सादगी पूर्ण जीवन एवं उच्च व्यवहार के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने जन नायक कर्पूरी ठाकुर को महान राजनेता बताते हुए कहा आज ऐसे महान पुरूष की आवश्यकता है जो अपनी जाति का ही नही बल्कि राज्य और देश का नाम रौशन करें और अपने समाज का भी विकास कर सके। कर्पूरी ठाकुर विश्व में एक महानेता है जिनके दल या वि रोधी दल सभी नायक मानते है लेकिन उनके आदर्श, विचार व इच्छाओ को पूर्ण करने का काम नही करते हैं। प्रदेश युवा अध्यक्ष गरीब नाथ आलोक, खगड़िया युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, नथुनी ठाकुर,संजीत कुमार ठाकुर,कृष्णा ठाकुर,राजेंद्र शर्मा,सुदामा ठाकुर,रामसागर ठाकुर,गुलाब ठाकुर,लक्ष्मी ठाकुर,विंदेश्वर ठाकुर,उमाकांत शर्मा,चंद्रभूषण ठाकुर,प्रभेन्द्र ठाकुर,चंद्रशेखर ठाकुर,सुरेश ठाकुर,शिवचंद्र ठाकुर,रविन्द्र कुमार भंडारी,वीरेंद्र कुमार भंडारी आदि ने भी कर्पूरी ठाकुर के जीवन व राजनीति पर अपना विचार दिये। भारतीय नाई समाज केंद्र व राज्य सरकार सभी जिला प्रशाशन से मांग किया की सभी जिला में उनकी एक आदमकद प्रतिमा लगाई जाए। उनकी आरक्षण फॉर्मूले को केंद्र स्तर पर लागू करने व उन्हे भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए। नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करते हुए केश कला बोर्ड की स्थापना की जाए। विशेष केम्प लगाकर सैलून या अन्य व्यवसाय के लिए सरकारी सहायता प्रदान की जाए। साथ ही सभी राजनीति पार्टी को साथ देने की अपील भी की गई। मौके पर सैकड़ो की संख्या में नाई परिवार उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000