केंद्रीय बजट में बिहार का केंद्रीय करों में से 1,02,735 करोड़ की बड़ी राशि मिली : पूर्व उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

केंद्रीय बजट में बिहार का केंद्रीय करों में से 1,02,735 करोड़ की बड़ी राशि मिली : पूर्व उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद

ANA/Arvind Verma

पूर्णियां। भारतीय जनता पार्टी के वनभाग स्थित जिला कार्यालय में बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री विजय मांझी, मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश, महामंत्री राजेश रंजन, उपाध्यक्ष क्रांति देवी, संजय पोद्दार के साथ शामिल हुए। प्रेस को सम्बोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय बजट मे बिहार का केंद्रीय करो में से 1,02,735 करोड़ रुपये की बड़ी राशि मिली है। यह राशि पूर्व की राशि से लगभग 25 करोड़ ज्यादा है। यह राशि बिहार के सार्वभौमिक विकास में काम करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के खर्च को 66 प्रतिशत से बढ़ाकर 79 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान। नई आय कर व्यवस्था के अंतर्गत 7 लाख रुपये तक के आय धारक पर कोई कर नही। बिहार को रेलवे के विस्तार के लिए 8500 करोड़ रुपया आवंटित सारे 7 गुना अधिक राशि का प्रावधान। बिहार में बंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ। अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत देश के करीब 1000 स्टेशनों का आधुनिकरण कर विकसित किया जाएगा। जिससे बिहार में 87 रेल स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। बिहार में 17 रूटों का दोहरीकरण एवं 36 नई रेलवे लाइन बिछेगी। अररिया, गलगलिया नई रेल लाइन के लिए 700 करोड़ का आवंटन। कटिहार रेल मंडल के विकास के लिए दो हजार तीन सौ चौवन करोड़ रुपए का प्रावधान। कटिहार जोगबनी विराटनगर नई रेल लाइन के लिए एक सौ करोड़ राशि का आवंटन। कटिहार रेल मंडल के 20 स्टेशनों का उन्नयन। एक बार की लघु बचत योजना महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट मार्च 2025 तक दो वर्ष के लिए उपलब्ध है। अगले तीन वर्षों में 47 लाख युवाओं को सहायता प्रदान करने हेतु अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता योजना के अंतर्गत डी.बी.टी शुरू किया जाएगा। युवा उद्यमियों द्वारा कृषि से शुरू स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि त्वरक कोष स्थापित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129