परबत्ता (बिहार) के विधायक डॉ संजीव सीएम हेमंत सोरेन से मिले, हुई राजनीतिक चर्चा
बिहार और झारखंड की केन्द्र सरकार कर रही उपेक्षा - डॉ संजीव कुमार, विधायक
परबत्ता (बिहार) के विधायक डॉ संजीव सीएम हेमंत सोरेन से मिले, हुई राजनीतिक चर्चा
बिहार और झारखंड की केन्द्र सरकार कर रही उपेक्षा – डॉ संजीव कुमार, विधायक
ANA/Anil Verma
राँची। झारखंड के युवा एवं तेज तर्रार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास पर परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार, बिहार के मंत्री जयंत राज और सुमित सिंह ने मिलकर बिहार,झारखंड और भारत के वर्तमान राजनीति मुद्दे पर बात चीत किया । विधायक डॉ संजीव कुमार ने मीडिया से कहा झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से बिहार और झारखंड के वर्तमान राजनीति पर चर्चा हुई और भाजपा के कुनितियों, बढ़ती मंहगाई, महगठबंधन कि मजबूती और भाजपा से कैसे अधिक से अधिक सीट आएगा, इस पर विस्तृत चर्चा हुई । विधायक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन से बिहार और झारखंड में चल रही योजनाओं खासकर मेडिकल और सुलतानगंज से देवघर नई फॉरलेन सड़क के बारे में चर्चा हुई। केन्द्र
सरकार, बिहार और झारखंड के विकास में कोई मदद नहीं कर रहा है। इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई । बिहार और झारखंड को जिस तरह से केन्द्र सराकर उपेक्षा कर रहे हैं वो बिहार की जनता देख रही है। बिहार और झारखंड की बदौलत केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी। ऐसे में केंद्र सरकार को बिहार और झारखंड के प्रति सम्मानजनक रवैया रखनी चाहिए था लेकिन, केंद्र सरकार उल्टे बिहार और झारखंड की उपेक्षा कर रही है।