शस्त्र अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्रों का होगा सत्यापन 21 अगस्त से 23 अगस्त तक, ज़िले के हर थाना में

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

शस्त्र अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्रों का होगा सत्यापन 21 अगस्त से 23 अगस्त तक, ज़िले के हर थाना में

ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। जिले के शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 10 अप्रैल 2023 से 12 अप्रैल 2023 तक कराया गया है । उक्त तिथि में शत-प्रतिशत शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है । इसी संदर्भ में जिले के वैसे शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी जो वर्ष- 2023 के लिए पूर्व निर्धारित तिथि को भौतिक सत्यापन नहीं करा पाये हैं ,उन्हें अनुज्ञेय शस्त्र यथा अनिषिद्ध छिद्र/रिवाल्वर /पिस्टल /राइफल/ एक नाली बंदूक /बंदूक का थाना वार भौतिक सत्यापन के लिए शस्त्र निरीक्षी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए शस्त्र के सत्यापन हेतु प्राधिकृत किया गया है। अनुज्ञप्तिधारी के शस्त्र अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्र का सत्यापन 21 अगस्त 2023 से 23 अगस्त 2023 तक समय (11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक) निर्धारित स्थल पर संपादित किया जाएगा। शस्त्र का सत्यापन स्थल इस प्रकार है- नगर थाना एव गंगौर ओ0पी0 क्षेत्र के लिए शस्त्र भौतिक सत्यापन स्थल नगर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार प्रखंड विकास पदाधिकारी खगडि़या द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लिए मुफ्फसिल थाना परिसर में, अंचल अधिकारी खगड़िया द्वारा चित्रगुप्त नगर थाना एंव मोरकही थाना हेतु चित्रगुप्त नगर थाना परिसर में, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी द्वारा गोगरी थाना एंव पौरा ओ0पी0 हेतु गोगरी थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी , गोगरी द्वारा महेशखूँट थाना हेतु महेखूँट थाना परिसर में, अंचल अधिकारी , गोगरी द्वारा पसराहा थाना हेतु पसराहा थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता द्वारा परबत्ता थाना एवं भरतखंड ओ0पी0 हेतु परबत्ता थाना परिसर में , अंचल अधिकारी परबत्ता द्वारा मड़ैया ओ0पी0 हेतु मङैया ओ0पी0 थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेलदौर बेलदौर थाना हेतु बेलदौर थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी,चौथम द्वारा चौथम थाना हेतु चौथम थाना परिसर में, प्रखंड विकास अधिकारी ,मानसी द्वारा मानसी थाना हेतु मानसी थाना परिसर में, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलौली द्वारा अलौली थाना एवं अमौसी ओ0पी0 हेतु अलौली थाना परिसर में शस्त्र का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129