भाजपा सरकार में संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में – ऋतु जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ राजद

बहुजन हितैषी इंडिया गठबंधन की केन्द्र में बनेगी सरकार - मनोहर यादव, जिलाध्यक्ष राजद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

भाजपा सरकार में संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में – ऋतु जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ राजद

बहुजन हितैषी इंडिया गठबंधन की केन्द्र में बनेगी सरकार – मनोहर यादव, जिलाध्यक्ष राजद

ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। के.एन. क्लब, खगड़िया में जिला राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय जिला सम्मेलन का उदघाटन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जयसवाल ने किया। मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव थे। जिला सम्मलेन का अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी ने किया एवं संचालन खगड़िया जिला प्रभारी इंद्रा परमार ने किया। उद्घाटनकर्ता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल ने कहा का केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार में संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है। मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार मनुवादी व्यवस्था लाना चाहती है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान को नहीं मान रही है। सभी सरकारी सम्पतियों को निजी कम्पनियों के हाथों अपने पूंजीपतियों मित्र को कौड़ियों के भाव बेच रही है ताकि सरकारी नौकरी में जो आरक्षण है उसको समाप्त कर सके। देश की आधी आबादी का कोई सम्मान नहीं है।मनीपुर में महिलाओं के साथ जो जघन अपराध हो रहा है उस पर देश के प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं।जिन महिला पहलवानों ने देश का नाम रौशन कर रही है उसका इस देश मे कोई ईज्जत नहीं है। पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि हमारा संविधान तो खुद में एक जीवित दस्तावेज है, जिसे यूँ तो बनाने में लगभग 3 साल लगे लेकिन उसका स्वरूप आज तक बदलता आ रहा है। फिर नए संविधान की बात कहाँ से आ गयी? ये तो कल भी नया था और आज भी नया है। संविधान में दिए गए प्रावधानों की अनेक बार आलोचनाएं हुई, लेकिन किसी ने आज तक नये संविधान की बात नहीं कही। ये संविधान कहीं न कहीं आपको चुभ रहा है। प्रधानमंत्री जी को किसी और विवेक से काम लेना चाहिए, बिबेक देबोरॉय से नहीं। समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों का लगातार राजद से जुड़ना पार्टी की एटूजेड की नीति और पढ़ाई-लिखाई, दवाई, सिंचाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से ही हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज़ बनने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। विभिन्न पृष्ठभूमियों और व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के जुड़ने से प्रत्येक वर्ग की जरूरतों के अनुरूप प्रभावशाली नीतियों को बनाने और उन्हें लागू करने में विश्वास रखती है।
युवा राजद के रास्ट्रीय प्रवक्ता नितेश यादव ने कहा कि नारी को शक्ति से जोड़कर देखने की जो परम्परा है, वह सही मायने में अपने आप में अद्वितीय है। घर की चहारदीवारी से लेकर महिला प्रकोष्ठ राजद की कार्यकर्ता समाज और संगठन के लिए पुरजोर तरीके से कार्य कर रही हैं।इसलिए केंद में बैठी बीजेपी सरकार का जाना तय है और इसबार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी जो बहुजन के हितों के लिए काम करेगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव, प्रमोद यादव, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव प्रभा देवी,रूबी कुमारी, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर, कोषाध्यक्ष आमिर खान, कुमार,किशोर दास, संजय तांती, ई सोनू भगत ,युवा नगर अध्यक्ष विक्की आर्या सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129