भगवान भास्कर को अस्चातल गामी अर्घ्य देकर महिलाएं बेफिक्र होकर छठ घाट गईं और आईं, महिला पुलिस को महिलाओं ने कही धन्यवाद

छठ घाटों पर शान्ति व्यवस्था को लेकर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने डीएम, एसपी को दी बधाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

भगवान भास्कर को अस्चातल गामी अर्घ्य देकर महिलाएं बेफिक्र होकर छठ घाट गईं और आईं, महिला पुलिस को महिलाओं ने कही धन्यवाद

छठ घाटों पर शान्ति व्यवस्था को लेकर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने डीएम, एसपी को दी बधाई

ANA/Indu Prabha

खगड़िया (बिहार)। ज़िले के हर प्रखण्डों में आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर विभिन्न घाटों और तालाबों में छठ व्रती खड़े होकर अस्ताचल भगवान भास्कर सूर्य को अर्घ्य दिए। अपने अपने घरों से सज संवर कर महिलाएं , बच्चे और बच्चियां छठ माई की गीतों को गुनगुनाते घाटों पर पहुंची। घाटों पर ज़िला प्रशासन, नगर परिषद प्रशासन सहायता केन्द्रों के माध्यम से लोगों की समुचित सहायता की गई। नगर परिषद, खगड़िया द्वारा छठ व्रतियों के लिए घाटों पर बने चेंजिंग रूम से महिलाओं को काफी लाभ हुआ। घाटों पर साफ सफ़ाई देख छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों में हर्ष व्याप्त था। लोगों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार को धन्यवाद दिया। जगह जगह पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति से घाटों पर एवं रास्ते में शान्ति व्यवस्था बनी रही। ज़िला पदाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, अपर समाहर्ता मोo राशिद आलम, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया अमित अनुराग, पुलिस पदाधिकारी, खगड़िया मोo रहमत अली, गोगरी अनुमंडल पदाधिकारी अमन कुमार सुमन, नगर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमन, यातायात थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव, द्वितीय प्रभारी रणवीर कुमार राजन सहित दर्जनों अधिकारियों ने अपने अपने कर्तव्य का निर्वाह किया, जिसका सीधा लाभ छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों को मिला। घाटों पर पटाखा चले पर प्रशासनिक रोक था, बावजूद इसके पटाखे छूटते रहे। कोई कार्रवाई तक नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता से जाम की की नौबत नहीं आई। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ

डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया

अरविन्द वर्मा ने भगवान सूर्य को शान्ति पूर्वक अस्ताचल अर्घ्य सम्पन्न होने पर ज़िला एवं अनुमंडल के सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं उनके सहयोगियों को साधुवाद दिया। घाटों पर प्रतिनियुक्त महिला पुलिस के कारण महिलाएं बेफिक्र होकर छठ घाट गई और अर्घ्य देकर घर वापस आई। महिलाओं ने महिला पुलिस को धन्यवाद भी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129