मुंगेर आयुक्त संजय सिंह ने रहीमपुर के चार मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

ज़िले में अबतक 24838 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जुड़ा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

मुंगेर आयुक्त संजय सिंह ने रहीमपुर के चार मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

ज़िले में अबतक 24838 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जुड़ा

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। निर्वाचक सूची प्रेक्षक- सह-आयुक्त मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रथम भ्रमण कार्यक्रम के तहत् जिलाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, खगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया सदर/गोगरी, डी0सीo एल0आर0, खगड़िया सदर/गोगरी, जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद खगड़िया/गोगरी एवं सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव के साथ समाहरणालय स्थित मुख्य सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गया, जिसमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में किये जा रहे कार्यों यथा प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के संदर्भ में जानकारी साझा की गयी। खगड़िया जिला में अभी तक कुल 24838 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है। नाम जोड़ने हेतु आयुक्त द्वारा सभी ई0आर0ओ0 एवं ए0आर0ओ0 को कई सुझाव दिये गये तथा इनका अनुपालन करने हेतु निदेशित किया गया। समीक्षात्मक बैठक में निर्वाचन के कार्य पर आयुक्त महोदय द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है। आयुक्त द्वारा निदेशित किया गया है कि सभी बी0एल0ओ0 विशेष अभियान दिवस के दिन अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेगें। इसके अतिरिक्त संध्या 5 से 6 बजे तक अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर प्रपत्र प्राप्त करेंगें। कोई भी अर्हता प्राप्त व्यक्ति निर्वाचक बनने से छूटे नहीं एवं जितने भी मृत/दोहरी प्रविष्टि तथा स्थाई रूप से स्थानांतरित व्यक्ति का नाम निर्वाचक सूची में है, उसे हटा दें। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि से प्रत्यके मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति तथा अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार कर, सभी व्यक्ति का नाम निर्वाचक सूची में सम्मिलित करने हेतु अनुरोध किया गया। आयुक्त द्वारा रहीमपुर के मतदान केन्द्र संख्या 197,198,199 एवं 200 पर जाकर बी0एल0ओ0 के कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा बी0एल0ओ0 को घर-घर घुम कर अर्हता प्राप्त सभी व्यक्ति का नाम सम्मिलित कराने का निदेश दिया गया। आयुक्त द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं आम लोगों से मिलकर अधिक से अधिक व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का अनुरोध किया गया। सभी राजनैतिक दलों के द्वारा जिला निर्वाचन खगड़िया को आपेक्षित सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी, खगड़िया,पुलिस अधीक्षक, खगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर/गोगरी, जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, एवं अंचलाधिकारी आदि शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129