“जागरण” के रामोत्सव पर हुई संगोष्ठी व रामचरित मानस पुस्तक का वितरण

गणमान्य लोगों ने श्री राम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

जागरण” के रामोत्सव पर हुई संगोष्ठी व रामचरित मानस पुस्तक का वितरण

गणमान्य लोगों ने श्री राम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ का माहौल हुआ राममय

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिला मुख्यालय के सन्हौली स्थित श्री बड़ी दुर्गा स्थान परिसर में दैनिक जागरण समाचार पत्र के तत्वाधान में श्री रामोत्सव सबके राम” कार्यक्रम में सकदों पुरुष एवं महिलाओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर वेदोच्चारण और मंत्रोच्चारण से किया गया। तत्पश्चात ज़िला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने आरती गायन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में प्रमुख थे डॉ विवेकानंद, डॉ ऋचा योगमयी, चंद्रशेखरम, डॉ अरविंद वर्मा, इंo धर्मेंद्र, प्रफुल्ल चंद्र घोष तथा प्रदुमन कुमार आदि। कार्यक्रम का संचालन भरत जोशी ने किया। उक्त अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने श्री राम की गाथा और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। दैनिक जागरण की तरफ से ब्यूरो चीफ निर्भय झा, अमित झा एवं उनके अन्य सहकर्मी भी मौजूद थे। गणमान्य लोगों के बीच गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस पुस्तिका का भी वितरण किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम स्थल के चारों ओर राममय और श्री राम की उद्घोष और जयकारा से प्रांगण गूंज उठा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129