नए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का विधायक विजय खेमका सहित भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

बिहार से भू माफियायों का जड़ से करेगें खात्मा, दूर होगा भूमि विवाद- डॉ दिलीप जायसवाल, मंत्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

नए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का विधायक विजय खेमका सहित भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत

बिहार से भू माफियायों का जड़ से करेगें खात्मा, दूर होगा भूमि विवाद- डॉ दिलीप जायसवाल, मंत्री

ANA/Arvind Verma

किशनगंज। सीमांचल के गांधी नाम से चर्चित भाजपा एमएलसी डॉ दिलीप जायसवाल के बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के रुप में योगदान देने के बाद पहली बार किशनगंज पहुंचने पर नव नियुक्त मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का भाजपाइयों, समाज सेवियों तथा अन्य दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना से किशनगंज आने के क्रम में मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का गुलाब बाग एवं पूर्णिया में भी जगह जगह बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का बुके व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। राजस्वएवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा बिहार में भू माफियाओं के साम्राज्य को मूल जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है क्योंकि भूमि विवाद के कारण ही बिहार में खून खराबा और हत्याएं हुआ करती है। बिहार से भू माफियाओं का जड़ से करुंगा खात्मा।आगे उन्होंने कहा बिहार में भूमि विवाद समाप्त करने में जन सहयोग भी जरुरी है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरुक भी किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129