अष्टादश भूजेश्वरी दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रा शुरु, विंध्याचल (यूपी) से 23 अप्रैल को आयेंगे गुरु अलख

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

अष्टादश भूजेश्वरी दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रा शुरु, विंध्याचल (यूपी) से 23 अप्रैल को आयेंगे गुरु अलख

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। समाहरणालय भवन के सामने अष्टादश भूजेश्वरी मां दुर्गा मन्दिर में गुप्त नवरात्रि का दुर्गा पाठ प्रारंभ हुआ। गुरु अलख द्वारा स्थापित इस सिद्धपीठ में पंडित मदन मोहन ठाकुर ने कलश स्थापना के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण से चैत्र नवरात्रि में दुर्गा पाठ प्रारंभ किया। पंo मदन ने कहा नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई और ध्यान मंत्र का जाप किया ताकि मां दुर्गा लोगों के व्यावहारिक जीवन में आपदाओं का निवारण कर लौकिक सुखों से लोगों को धन्य बना दे। मंदिर के संस्थापक गुरु अलख ने विंध्याचल से दूरभाष पर जिलावासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने कहा मैं भी भक्तजनों की विशेष मांग पर इसी महीने 23 अप्रैल को खगड़िया स्थित गुरु अलख आश्रम पहुंच रहा हूं। अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक महर्षि अरविन्द ने कहा गुरु अलख के आने की सूचना मिलते ही भक्तजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सनद रहे, दुर्गा मंदिर में अष्टादशभूजेश्वरी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थाई बनी है, जहां हर रोज भक्तजन आकर अपनी अर्जी लगाकर माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129