ईद उल फितर को ले शान्ति समिति की बैठक को डीएम, एसपी ने किया संबोधित, दिए निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

ईद उल फितर को ले शान्ति समिति की बैठक को डीएम, एसपी ने किया संबोधित, दिए निर्देश

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डे एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी ईद.उल.फितर 2024 को लेकर शांति समिति और संयुक्त ब्रीफिंग की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। ईद.उल.फितर (ईद) को शांतिपूर्ण, विधि.व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने हेतु आवश्यक यथोचित दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर विशेषकर हिन्दू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले स्थानों के मस्जिदों में नमाज अदा करते समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया, गोगरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खगड़िया/गोगरी को अपने.अपने चिहिन्त स्थानों पर विधि.व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति 10 अप्रैल 2024 के प्रातः 8ः00 बजे से लेकर 12 अप्रैल 2024 तक की गयी है। किसी भी अप्रिय घटना घटित होने पर संबंधित थाना, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जिला मुख्यालय को सूचित करेंगें। पुलिस बल की उपस्थिति एवं दण्डाधिकारी को शांति व्यवस्था बनाये रखने और अमन चैन कायम रखने हेतु अपने कर्त्तव्य पर सजग रहेंगें। शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण में सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को मनाते हैं। इस बैठक मे अपर समाहर्ता खगड़िया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता खगड़िया, सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी खगड़िया, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं शांति समिति के सदस्यगण के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129