प्रियंका गांधी को कांग्रेस के महासचिव मनोनीत किये जाने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशियां

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

प्रियंका गांधी को कांग्रेस के महासचिव मनोनीत किये जाने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशियां

ANA /SONU  VERMA

खगड़िया। प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में औपचारिक एंट्री हो गई है। जी हाँ. वर्षों से कांग्रेस का एक बड़ा हिस्सा प्रियंका गांधी को राजनीति में अहम जिम्मेदारी की मांग कर रहा था। कई बार कांग्रेस के नेता कहते रहे हैं कि यूपी में पार्टी में जान फूंकने के लिए प्रियंका की जरूरत है। हालाँकि  कांग्रेस आलाकमान की तरफ से ये बयान आता था कि सही समय पर सही फैसला किया जाएगा। और अब शायद सही वक़्त आ ही गया जब 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। बहुत से दिग्गज इस फैसले को ट्रम्प कार्ड के रूप में भी देख रहें है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जनरल सेक्रेट्री नियुक्त कर पूर्वी यूपी का प्रभार दिया है। वो फरवरी के पहले हफ्ते में जिम्मेदारी संभालेंगी।  प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी मिलने का असर न सिर्फ उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा बल्कि पूरे देश में कांग्रेस और बेहतर प्रदर्शन करेगी।  

मालूम हो कि औपचारिक राजनीति में आने से पहले वो रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रचार की कमान संभालती थीं। रायबरेली और अमेठी के लोग उन्हें अपनी बड़ी बहन के तौर पर मानते थे। उनके भाषणों का असर भी होता था। इस तरह के परिणामों के बाद कांग्रेस के दिग्गज कहा करते थे कि पार्टी को मजबूती देने के लिए अब प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आना ही चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डा0 चन्दन यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, मुंगेर प्रमंडल अध्यक्ष सुजय कुमार, प्रीति वर्मा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो0 खतिबुर्र रहमान, कुन्दन कुमार सिन्हा, ई0राजीव कुमार, बुद्धदेव प्रसाद यादव, अखिलेश विद्यार्थी, मनोज कुमार मिश्र, प्रवक्ता अरूण कुमार अधिवक्ता, कैलाश शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ नजीर, एन॰ एस॰ यू॰ आई॰ ई0 के जिला अध्यक्ष शेख शहाबूल, सेवा दल के जिला अध्यक्ष प्रकाश मिश्र, रामचन्द्र प्रसाद यादव, शशिभूषण सिंह, अजय लहेरी, राजनीति सिंह, नवीन यादव, कांग्रेस नेत्री गायत्री भारती, मीणा देवी, अंशू देवी,योगेन्द्र सिंह, राजीव रंजन उर्फ गुड्डू, एससी/एसटी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, नौशाद आलम, चन्दन कुमार यादव, गजेन्द्र नारायण सिंह, मो0अजीम उद्दीन, नन्दकिशोर गोस्वामी , मुकेश कुमार यादव, प्रह्लाद यादव, फिरोज आलम, रविन्द्र पासवान, राजाराम पासवान, महेश्वर यादव, अर्जुन यादव, जयकांत पासवान, देवनन्दन प्रसाद साह, उदय पासवान, असम प्रवेज, अर्जुन कुमार वर्मा एवं अवनी शर्मा आदि कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

[Total_Soft_Poll id=”8″]

 

Click for more NEWS.    https://vaishalielectronicnews.com

Also on YouTube.      https://www.youtube.com/channel/UCsT3XD5XOlCCuKn1XPv2Ung

Also on Facebook.     https://www.facebook.com/Vaishali-Electronic-News-489126934873116

Also on Twitter .        https://www.twitter.com/NewsVaishali

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129