फिर साबित हो गया कि कांग्रेस एक परिवार की ही पार्टी है : मनमन बाबा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

फिर साबित हो गया कि कांग्रेस एक परिवार की ही पार्टी है : मनमन बाबा

खगड़िया। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस महासचिव के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने से एक बार फिर साबित हो गया है कि गांधी परिवार का वंशवाद से बाहर निकलना मुश्किल है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जानबूझकर प्रियंका को छोटा पद दिया है, क्योंकि उन्हें डर है कि प्रियंका गांधी के आने से उनका कद कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, जिसमें नेतृत्व के प्रति विश्वास का घोर अभाव है।राहुल गांधी का ये फैसला घबराहट में लिया गया फैसला है , कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष घबराहट में हैं। जब व्यक्ति घबराहट में होता है तो इसी तरह से उल-जलूल फैसले लेता है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस में जिम्मेदारी देने के फैसले पर राहुल गांधी की नीयत पर भी कई सवाल उठते है, वैसे तो यह गांधी परिवार का अपना मामला है, लेकिन जिस तरह से अक्सर कांग्रेस पार्टी में यह बात उठती रहती है कि प्रियंका गांधी पार्टी का राहुल गांधी से बेहतर तरीके से नेतृत्व कर सकती हैं। इससे तो यही लगता है कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को एक ही राज्य के कोने का प्रभार देकर उनकी शुरुआत इतने नीचे स्तर से की है कि वह उनके बराबर पहुंच ही नहीं सकें।चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी में इस तरह की नियुक्ति यह सब बताती है कि राहुल गांधी को अपने परिवार के अलावा किसी पर भी भरोसा नहीं है।

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में राहुल गांधी को नेतृत्व की इतनी कमी महसूस हो रही है कि उनकी जो बहन अमेठी और रायबरेली तक सीमित थी, उन्हें महासचिव के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप दी। अब उस परिवार में केवल रॉबर्ट वाड्रा ही बचे हैं। राहुल गांधी को उन्हें भी कोई जिम्मेदारी दे देनी चाहिए, ताकि कांग्रेस का लिमिटेड कंपनी का चेहरा जनता के बीच उभर कर सामने आए।

[Total_Soft_Poll id=”8″]

 

Click for more NEWS.    https://vaishalielectronicnews.com

Also on YouTube.      https://www.youtube.com/channel/UCsT3XD5XOlCCuKn1XPv2Ung

Also on Facebook.     https://www.facebook.com/Vaishali-Electronic-News-489126934873116

Also on Twitter .        https://www.twitter.com/NewsVaishali

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129