डीएम ने किया चौदह राजस्व कर्मचारियों का तबादला, सीओ 24 घंटे में करें विरमित, 22 जून से स्वतः विरमित समझे जायेंगे

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के आदेशों का हुआ अनुपालन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

डीएम ने किया चौदह राजस्व कर्मचारियों का तबादला, सीओ 24 घंटे में करें विरमित, 22 जून से स्वतः विरमित समझे जायेंगे

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के आदेशों का हुआ अनुपालन

ANA/Arvind Verma

खगड़िया l जिले के वैसे राजस्व कर्मचारी जो 3 वर्ष या उसे अधिक अवधि से एक ही कार्यालय में प्रतिस्थापित हैं, को स्थानांतरित कर दिया गया है। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने ने जिले के कुल 14 राजस्व कर्मचारियों को स्थानांतरित करते हुए एक अंचल से दूसरे आंचल में पद स्थापित किया गया है जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडे ने उक्त स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए कहा है कि स्थानांतरित राजस्व कर्मचारी 24 घंटे के अंदर प्रभार का आदान-प्रदान करते हुए स्थानांतरित आंचल में योगदान करने हेतु निर्मित करना सुनिश्चित करें और उक्त आदेश का अनुपालन नहीं होने की स्थिति में आगामी 22 जून को स्थानांतरित राजस्व कर्मचारी स्वत निर्मित समझ जाएंगे एवं माह जून 2024 का वेतन नव पदस्थापित कार्यालय से ही लेंगे स्थानांतरित कुल 14 राजस्व कर्मचारियों में अंचल मानसी के एक, गोगरी के चार, अलौली के दो, चौथम के एक, परबत्ता के तीन और बेलदौर के दो हैं। खगड़िया अंचल के प्रेमचंद कुमार को अलौली अंचल, मानसी अंचल के गिरीश कुमार को बेलदौर अं चल, बेलदौर अंचल के रामदेव पंडित को गोगरी अंचल, बेलदौर अंचल के राजेश कुमार को गोगरी अंचल, परबत्ता अंचल के राज किशोर सिंह को खगड़िया अंचल, परबत्ता अंचल के सत्येंद्र सिंह को अलौली अंचल, परबत्ता अंचल के विमल किशोर रजक को गोगरी अंचल, चौथम अंचल के दिलीप देव तिवारी को परबत्ता अंचल, अलौली अंचल के अभिराज को परबत्ता अंचल, अलौली अंचल के दिनेश दास को बेलदौर अंचल, गोगरी अंचल के सुबोध कुमार को मानसी अं चल, गोगरी अंचल के रणवीर सिंह को चौथम अंचल, गोगरी अंचल के सुधांशु कुमार को अलौली अंचल तथा गोगरी अंचल के परमानंद सिंह को परबत्ता अं चल स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी के आदेशानुसार सुबोध कुमार जो अलौली अंचल में प्रतिनियुक्त थे की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई है। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने अंचलाधिकारी को आदेश दिया है कि स्थानांतरित राजस्व कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर विरमित करें। सनद रहे, बिहार सरकार के नए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने विगत 10 जून को ही आदेश दिया था कि पूरे बिहार में वैसे सभी राजस्व कर्मचारी को स्थानांतरित किया जाए जो 3 वर्ष या उससे अधिक अवधि से एक ही कार्यालय में पदस्थापित हैं । इससे भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में बल मिलेगा उसी के अनुपालन में जिला पदाधिकारी ने उक्त स्थानांतरण आदेश जारी किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129