ज़िला स्तरीय वन महोत्सव का सदर विधायक छत्रपति यादव ने किया उद्घाटन और पौधा रोपण

श्याम लाल राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में लगाए गए एवं वितरित किए गए सौ पौधे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

ज़िला स्तरीय वन महोत्सव का सदर विधायक छत्रपति यादव ने किया उद्घाटन और पौधा रोपण

श्याम लाल राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में लगाए गए एवं वितरित किए गए सौ पौधे

वन अधिकारियों ने अतिथियों को पौधा भेंट कर किया सम्मानित

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविन्द राम एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार ने भी किया पौधा रोपण

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। ज़िला मुख्यालय स्थित श्याम लाल राष्ट्रीय इंटर विद्यालय के सभागार में ज़िला स्तरीय वन महोत्सव समारोह मनाया गया जिसका उद्घाटन सदर विधायक छत्रपति यादव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविन्द राम, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा, वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार, चंद्रसेखरम तथा सुभाष जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सदर विधायक छत्रपति यादव सहित सभी आमंत्रित अतिथियों को वन विभाग के कर्मियों द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में विधायक छत्रपति यादव ने कहा वर्तमान हालात को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण जरुरी है। इसके लिए हमें पौधारोपण करनी चाहिए। नगर परिषद, खगड़िया के कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा वन की कटाई तेजी से हो रही है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। भीषण गर्मी बढ़ रही है, इसे दूर करने हेतु अपनी आने वाला पीढ़ियों के लिए हर व्यक्ति को पौधा रोपण करनी चाहिए। खगड़िया के वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार ने वन महोत्सव की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविन्द राम ने उपस्थित छात्र छात्राओं से अपील किया कि अपने आसपास के इलाके में खुद पौधा रोपण करें, इसे रुटीन बना लें। अन्य वक्ताओं में प्रमुख थे कनीय अभियंता रौशन कुमार, प्रधानाध्यापक मो मुजाहिद रफीक, चंद्रसेखरम, शिक्षिका सोनी कुमारी तथा प्रफुल्ल घोष आदि। कार्यक्रम समापन के बाद स्कूल कैंपस में सदर विधायक छत्रपति यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविन्द राम, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा, वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार तथा सदर खगड़िया की वन उप परिसर पदाधिकारी शिवानी कुमारी (नर्सरी इंचार्ज), खगड़िया के वन परिसर पदाधिकारी राजकुमार सिंह, चौथम के वन परिसर पदाधिकारी जितेन्द्र, वन उप परिसर पदाधिकारियों में अलौली के विकास कुमार, मानसी एवं चौथम के विकास कुमार राम, गोगरी एवं परबत्ता के अवधेश कुमार, बेलदौर के राजेन्द्र कुमार रंजन तथा खगड़िया मध्य के अरुण कुमार गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र, छात्राएं भी हर्षोल्लासपूर्वक पौधारोपण किया। इस प्रकार लगभग एक सौ पौधे लगाए गए और वितरित भी किए गए। स्कूल कैंपस में जिन पौधों का रोपण हुआ उनमें प्रमुख हैं महोबनी, अशोक, गुलमोहर, अमलतास, पेल्टोफोरम तथा मेडिसिनल प्लांट कचनार आदि के नाम प्रमुख हैं। कार्यक्रम का संचालन बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा ने की। वन महोत्सव समारोह में शामिल थे प्रधानाध्यापक मोo मुजाहिद रफीक, शिक्षकों में अशोक कुमार, विश्व बंधु कुमार, मंजीत कुमार सिंह, विभाष कुमार, ललन कुमार तथा शिक्षिका सोनी कुमारी आदि। धन्यवाद ज्ञापन वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129