हाई टेक जमाने में हाई टच जरुरी, आमजनों की सुनें समस्याएं और प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाएं – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

हाई टेक जमाने में हाई टच जरुरी, आमजनों की सुनें समस्याएं और प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाएं – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

पहली बैठक में ही अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

ANA/Arvind Verma

पटना। नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की जान हैं। कार्यकर्ताओं को भाजपा में हमेशा से सम्मान मिला है क्योंकि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी मजबूत होती है इसलिए कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं।कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और तपस्या ही भाजपा की जीत का मंत्र है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मैं न झुका हूँ, न मैं झुकूंगा। आगे उन्होंने कहा कार्यकर्ता के बल पर ही बिहार के आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा अपना परचम फहरायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अभी से ही एनडीए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। आम लोगों से हालचाल पूछें। इस दौरान अगर उनकी कोई समस्या है तो प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाएं ताकि ससमय उनकी समस्यायों का समाधान कराया जा सके। उन्होंने यह भी कहा हाई टेक जमाने में हाई टच जरुरी है। बैठक में उपस्थित सभी सदास्यों ने नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के वक्तव्य को बड़ी गंभीरता से सुना और उस पर अमल करने का आश्वासन दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129