महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, हुई गहन चर्चा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, हुई गहन चर्चा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर ने अंग वस्त्र से किया सम्मानित

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर से शिष्टाचार मुलाकात किया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में अव्वल बनाने, वर्तमान राजनीतिक हालात, बिहार में चल रहे कार्यक्रमों और परियोजनाओं पर गहन चर्चा किया तथा भावी योजनाओं पर उनकी राय से अवगत आप हुए। महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर ने नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को अंगवस्त्र से किया सम्मानित। सनद रहे, जब से डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है तब से भाजपा कोटे के मंत्रियों, कोर कमिटी के सदस्यों, सांसदों, विधायकों तथा ज़िला कमिटी के पदाधिकारियों से लगातार बैठकें आयोजित कर पार्टी की जड़ें मजबूत करने को लेकर आंतरिक विचार विमर्श और समीक्षा कर रहे हैं। पार्टी के भीतर अबतक उपेक्षित रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं डॉ दिलीप जायसवाल। उनका मानना है कि पार्टी का रीढ़ हैं कार्यकर्ता। भाजपा का मुख्य उद्देश्य है सबका साथ, सबका विकास। डॉ दिलीप जायसवाल के अनुसार इसे शत प्रतिशत बिहार में लागू किया जाएगा ताकि बिहार वासियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129