जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा, अरविंद शाह बने जिला अध्यक्ष, घनश्याम मंडल संगठन महासचिव और महिला ज़िलाध्यक्ष बनीं ख़ुशबू कुमारी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

जन सुराज की जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा, अरविंद शाह बने जिला अध्यक्ष, घनश्याम मंडल संगठन महासचिव और महिला ज़िलाध्यक्ष बनीं ख़ुशबू कुमारी

ANA/Arvind Verma

भागलपुर। जन सुराज द्वारा जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा जिला परिषद कार्यालय के निकट स्थित एक निजी होटल में की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुनाजिर हसन, जो पूर्व सांसद मुंगेर एवं बेगूसराय से विधायक रह चुके हैं, कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभा में श्रीकांत यादव, जो को-ऑपरेटिव बैंक के मुंगेर डिवीजन के अध्यक्ष पद पर हैं और मुंगेर जिले से इरफान मलिक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ की गई, जिसके बाद पार्टी के पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाते हुए एक वीडियो प्रस्तुत किया गया। समिति की घोषणा के अंतर्गत, अरविंद शाह को जिला अध्यक्ष और घनश्याम मंडल को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला जिला अध्यक्ष के रूप में खुशबू कुमारी, किसान अध्यक्ष के रूप में बिपिन बिहारी, युवा जिला अध्यक्ष के रूप में मंजर आलम, और गौतम दुबे को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। भागलपुर अनुमंडल में छोटेलाल शाह को अनुमंडल अध्यक्ष, ममता शर्मा को महिला अध्यक्ष और अभिषेक अर्णव को युवा अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई। कहलगांव अनुमंडल में धर्मेश कुमार को अनुमंडल अध्यक्ष, पवन यादव को युवा अध्यक्ष और महिला अध्यक्ष के रूप में वंदना झा को जिम्मेदारी दी गई। नवगछिया अनुमंडल में राजीव चौधरी को अनुमंडल अध्यक्ष, उमा देवी को महिला अध्यक्ष और शुभम कुमार को युवा अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर जन सुराज के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जन सुराज की विचारधारा को आगे बढ़ाने और जिले के विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129