उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुआ जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, योजनाओं पर हुई चर्चा, दिए निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

उप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुआ जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, योजनाओं पर हुई चर्चा, दिए निर्देश

सांसद राजेश वर्मा, विधायक छत्रपति यादव व विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल भी रहे मौजूद

डीएम अमित कुमार पांडे ने दी ज़िले के विकासात्मक प्रगति रिपोर्ट

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। बिहार सरकार के उप मुख्यंमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय खगड़िया के सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक की गई।समीक्षात्मक बैठक के क्रम में जिला स्तरीय संबंधित विभागों के कार्यो के बारे में जानकारी ली गई एवं विकास कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा-निदेश दिया गया। जिलाधिकारी, अमित कुमार पांडे द्वारा विकास कार्यों के प्रगति से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराया गया, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आई0सी0डी0एस0 विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, अल्पसंख्यक एवं कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं अन्य विभाग की कार्य प्रगति प्रमुख हैं।
खगड़िया जिले के विकास हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी :
1. बाइपास में एक नया बाँध का निर्माण।
2. कात्यायणी स्थान का जीर्णोद्वारा एवं सौन्दर्यीकरण की कार्रवाई।
3. खगड़िया में मेडिकल कॉलेज का निर्माण।
4. खगड़िया में उद्योग को बढ़ावा देने के लिये भूमि बैंक हेतु जमीन की व्यवस्था।
5. खगड़िया, मानसी, गोगरी, परबत्ता एवं अलौली में सम्राट अशोक भवन का निर्माण।
6. महेशखुँट में ट्रामा सेन्टर का निर्माण।
7. महद्दीपुर तालाब का जीर्णोद्वार।
8. मानसी सहरसा पथ की समीक्षा।
9. सलारपुर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण।
10. महद्दीपुर चैती दुर्गा मेला को राजकीय मेला का दर्जा देना।
11. गोगरी में विषहरी मेला को राजकीय मेला का दर्जा देना।
12. खगड़िया बाईपास का निर्माण।
13. गोगरी बाईपास का निर्माण।
सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिहार, द्वारा उक्त कार्यों का अश्वासन देते हुए सभी को निदेश दिया कि विभागों द्वारा संचालित सभी योजना का कार्यो का लक्ष्य उपलब्धि एवं शेष लंबित कार्यों को विभागीय निदेशानुसार एवं नियामानुकुल तरीके से कार्यों का निष्पादन करेंगे। इस बैठक में सांसद खगड़िया, राजेश वर्मा, जिलाधिकारी खगड़िया अमित कुमार पांडेय, विधायक छत्रपति यादव खगड़िया, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोगरी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी वरीय उपसमाहर्ता एवं जिला के अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129