नंबर वन स्टार प्रचारक बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, बिहार चुनाव हेतु

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
नंबर वन स्टार प्रचारक बने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, बिहार चुनाव हेतु
ANA/Arvind Verma
पटना। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल 40 स्टार प्रचारकों में नंबर वन स्टार प्रचारक बने। बिहार बीजेपी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में क्रमांक एक में ही डॉ दिलीप जायसवाल का नाम है। 40 स्टार प्रचारकों में मात्र दो महिला रेणु देवी तथा डॉ धर्मशीला गुप्ता को ही स्थान मिला है। कुछ पुराने स्टार प्रचारकों की छुट्टी भी की गई है। बिहार विधान सभा के उप चुनाव में सभी सीटों पर एन डी ए प्रत्याशी की ही जीत सुनिश्चित हो, इसी के तहत रन नीति बनाई गई।