वेद एवं मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने किया मूर्तियों का अनावरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

वेद एवं मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने किया मूर्तियों का अनावरण

लगभग दस हज़ार लोगों ने समारोह में शिरकत कर किया स्वादिष्ट भोजन

ANA/Arvind Verma

अलौली। विश्व विख्यात राजनेता पद्म भूषण स्वo राम विलास पासवान (पूर्व केंद्रीय मंत्री) के जन्म स्थल शहरबन्नी गांव में लगा मेला सा दृश्य। मौका था राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तत्वावधान में स्वo राम विलास पासवान द्वारा संस्थापित लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने स्वo राम विलास पासवान तथा पूर्व सांसद स्वo रामचन्द्र पासवान की मूर्ति अनावरण समारोह का भव्य आयोजन का। देश के विभिन्न प्रदेशों से रालोजपा और दलित सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों जमावड़ा दिखा। स्मारक स्थल पर बने दोनों दिवंगत भाइयों की मूर्ति के समक्ष वेद एवं मंत्रोच्चारण के साथ पंडित ने मूर्ति अनावरण के पूर्व यजमान बने पूर्व सांसद एवं रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान (पुत्र – स्वo रामचन्द्र पासवान) तथा यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान (पुत्र – पशुपति पारस) के साथ पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने लाल फीता काट कर लाल वस्त्र ढांके स्वo राम विलास पासवान और पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने दोनों प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया और तिलक लगाया, हजारों हज़ार लोगों की उपस्थिति में। पारिवारिक सदस्यों के बाद आगंतुकों ने भी दोनों प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों दिवंगत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। लगातार एक तरफ़ भजन एवं कीर्तन तो दूसरी तरफ़ आगंतुकों एवं ग्रामीणों को स्वादिष्ट भोजन कराने में ग्रामीण युवा दिलखुश पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों युवा अपनी सेवा दे रहे थे। पटना, दिल्ली एवं स्थानीय पत्रकारों द्वारा विभिन्न दृश्यों को अपने अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस से तो कोई पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान से तो कोई यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान से इंटरव्यू करने में व्यस्त थे। मूर्ति अनावरण समारोह में उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करने हेतु बने विशाल मंच पर मनचासीन थे राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद चंदन सिंह, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान, वैशाली भूषण कुमार तथा यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान आदि। संचालन केशव सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने किया। इस ऐतिहासिक समय में खगड़िया हम के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोजपा की सदस्यता ग्रहण किया जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने सदस्यता दिलाई, माला पहनाया और खगड़िया ज़िला अध्यक्ष पद हेतु मनोनयन पत्र हस्तगत कराया। सम्बोधन करने वालों में प्रमुख थे राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद चंदन सिंह, पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान, युवा नेता यशराज पासवान तथा विधान परिषद सदस्य, वैशाली भूषण कुमार तथा रालोजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव आदि। समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों में प्रमुख थे रामानंद यादव, डॉ रंजीत पासवान, रंजीत पासवान, रंजीत कुमार, सुशांत यादव, वरिष्ठ पत्रकार सह समाज सेवी डॉ अरविन्द वर्मा, विक्रम चौधरी, लालू कुमार, विशेश्वर सिंह, संजय यादव, चंदन कुमार, भोला कुमार, कुश पासवान राजो सिंह तथा बालकृष्ण पासवान आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129