बिहार के 243 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की करें तैयारी – पशुपति पारस, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोजपा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बिहार के 243 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की करें तैयारी – पशुपति पारस, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोजपा

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के संयुक्त कार्यकर्ता बैठक में लिए गए कई निर्णय

कार्यकर्ताओं की डिमांड, युवा नेता यशराज पासवान अलौली से लड़ें चुनाव

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिला राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के संयुक्त कार्यकर्ता बैठक का आयोजन ज़िला अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोजपा पशुपति कुमार पारस। बैठक का समारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने लोजपा के संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान, पूर्व सांसद रामचन्द्र पासवान तथा डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे रालोजपा के युवा तुर्क नेता यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान। बैठक में मंचासीन थे यशराज पासवान, बेगुसराय रालोजपा के अध्यक्ष निशा देवी, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, दलित सेना, बेगुसराय के जिलाध्यक्ष दासो पासवान, राम लखन पासवान, रामानंद यादव, रालोजपा के प्रदेश महासचिव मोo मासूम तथा ज़िला अध्यक्ष संजय यादव। मंच संचालन दलित सेना के जिला अध्यक्ष ईo बाल कृष्ण पासवान ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आने वाला विधान सभा चुनाव चुनौतीपूर्ण है, जिसका हमलोगों को डट कर मुकाबला करना है। इसके लिए पार्टी का नारा है ” चलो गांव की ओर ” । हर बूथ पर हमें मजबूत बूथ कमिटी बनानी है। आगे उन्होंने कहा बिहार के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जी जान से जुट जाना है। कार्यकर्ताओं को पशुपति पारस ने चुनाव जीतने के लिए कई टिप्स भी दिए। बैठक को संबोधित करने वालों में प्रमुख थे दलित सेना प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा, मोo नईम उद्दीन फरीदी (अलौली) प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक रालोजपा, अरविन्द स्वर्णकार, प्रधान महासचिव जिला रालोजपा, दलित सेना, बेगुसराय के जिलाध्यक्ष दासो पासवान, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, बेगुसराय जिलाध्यक्ष (रालोजपा) निशा कुमारी, चौथम निवासी खगड़िया ज़िला उपाध्यक्ष शिव जी पासवान तथा बेगुसराय निवासी एवं दलित सेना के अरविन्द कुमार पासवान तथा दलित सेना, कटिहार दलित सेना की पवन कुमारी आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129