संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर का संसद में अपमान, बर्दाश्त योग्य नहीं – पशुपति पारस, राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोजपा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर का संसद में अपमान, बर्दाश्त योग्य नहीं – पशुपति पारस, राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोजपा

दलित सेना, रालोजपा की नींव, “चलो गांव की ओर” का नारा हो रहा बुलंद

बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की रालोजपा कर रही तैयारी

ANA/Arvind Verma

नई दिल्ली। भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी तथा दलित सेना पशुपति कुमार पारस ने एक विशेष भेंट में कहा हमारी पार्टी की नींव है दलित सेना जैसा सामाजिक संगठन, जिसकी स्थापना मेरे अग्रज दिवंगत पद्म भूषण राम विलास पासवान (पूर्व केंद्रीय मंत्री) ने की थी। संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर आधारित दलित सेना संगठन की शाखाएं पूरे देश में है जो दलितों पर हो रहे अत्याचार, दलितों पर हो रहे शोषण व उत्पीड़न के विरुद्ध धरना,अनशन और प्रदर्शन निरंतर करती रहती है। दलित सेना से ही राजनीतिक पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी की उत्पत्ति हुई थी । आगे उन्होंने कहा बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की वजह से गरीबों, दलितों, महादलितों, वंचितों और पिछड़े लोगों को सम्मान मिला। सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में उचित भागीदारी मिली। बाबा साहब को लोग भगवान की तरह पूजते हैं। हाल के दिनों में जिस प्रकार से संसद में उनके प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग एक केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया वह अत्यंत खेदजनक है, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। संसद हो या संसद के बाहर बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का अपमान दलित सेना और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्तागण कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार में होने वाले 2025 के विधान सभा चुनाव के बारे में पूछने पर रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा हमारी पार्टी बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी जोर शोर से कर रही है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम के तहत गांव गांव जाकर ग्रामीणों से मिलते हैं, उनके दुःख दर्द को जानते हैं, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही गांव गांव में सर्वे कर सच्चे ईमानदार युवक युवतियों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता बना रहे हैं, जो संगठन की मजबूती के लिए रीढ़ हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष, रालोजपा पशुपति पारस ने बिहार के सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर चुनावी मैदान में कार्य करने की नसीहत भी दिया। उन्होंने यह भी कहा दिवंगत राम विलास पासवान के सपने को साकार करने के लिए हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी दृढ़ संकल्पित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129