किरणदेव यादव सहित 09 सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यक्रम समाप्ति बाद पीआर बाउंड पर हुए रहा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

किरणदेव यादव सहित 09 सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यक्रम समाप्ति बाद पीआर बाउंड पर हुए रहा

यातायात ठप्प कर अघोषित लॉक डाउन जैसा माहौल बना – किरणदेव

ANA/Arvind Verma

अलौली। तानाशाही सरकार, आम जनता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से डरते हैं , जो सरकार सच्चे अर्थों में जनता का सेवक एवं विकास पुत्र होगा, वह जनता से मिलना चाहेंगे न कि मांग पत्र देने वाले को गिरफ्तार करेंगे। उक्त बातें, बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष सह देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा। यादव ने कहा कि दर्जनों सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जब-जब मुख्यमंत्री का खगड़िया आगमन होता है तब तब गिरफ्तार किया जाता है जो दुर्भाग्यपूर्ण व तानाशाही का प्रतीक है। आम जनता एवं सामाजिक कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री दूरी बनाते हैं, मांग पत्र लेना नहीं चाहते हैं, वे सिर्फ अफसरशाहों के साथ बैठक कर कलेक्शन करने आते हैं। अघोषित लॉकडाउन जैसा माहौल बनाते हैं, सभी यातायात ठप्प , एक महीना पूर्व से कार्यालय का आम जनता का सारा काम ठप्प कर दिया जाता है। व्यर्थ का 2 करोड़ रूपया बर्बाद हुआ। यह प्रगति यात्रा नहीं जनता का दुर्गति यात्रा है। जो सरकार जनता के मांगों को ठुकराती हो, जनता उन्हें ठुकरा देती है।समाजसेवियों ने मांग पत्र को प्रदर्शित करते हुए मुख्यमंत्री प्रशासन एवं आम जनों को ध्यान आकृष्ट किया। मांग पत्र को सबों ने सराहा, कहा कि जनहित में सभी मांग जायज है।
जन सुराज पार्टी के जिला महासचिव किरण देव यादव ने कहा कि अलौली गढ़ घाट बागमती नदी पर पूल निर्माण कार्य का शिलान्यास ही नहीं किया गया तो फिर आने का क्या औचित्य हुआ ? घाट का निरीक्षण रिपोर्ट तो पदाधिकारी गण दो दो बार डीपीआर प्रेषित कर चुके थे, जिसे मुख्यमंत्री ने रद्द कर वापस कर दिए। अंधे को थाली में घी गड़बड़ायेगा तब पता चलेगा की घी पड़ा, फूल निर्माण होगा तब फरकिया वासी मुख्यमंत्री को विकास पुत्र समझेगा, अन्यथा उक्त कार्यक्रम ढाक का तीन पात साबित हुआ। यादव ने कहा कि पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास जल्द करने एवं ट्रेन जल्द चालू करने सहित 22 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूर्व विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा सौंपा गया। इधर, थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार, एसआई मनीष कुमार, पिंकू कुमार के द्वारा सम्मानपूर्वक समाजसेवी किरण देव यादव सहित राजद नेता जनार्दन यादव विजय यादव रितेश ठाकुर अरुण यादव रवीश यादव अविनाश यादव अमरजीत यादव बालेसर पासवान को गिरफ्तार किया गया तथा मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्ति के बाद पीआर बाउंड पर पुनः सम्मान पूर्वक सकुशल रिहा किया गया। इधर, अरुण यादव ने बताया कि आदित्य हत्याकांड के मद्देनजर न्याय देने एवं नामजदों की गिरफ्तारी संबंधी मांग पत्र मुख्यमंत्री को जदयू नेत्री साधना देवी के माध्यम से सौंपा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129