अखिल भारतीय जायसवाल सर्व महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता डॉ अरविन्द वर्मा ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का किया अभिनंदन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

अखिल भारतीय जायसवाल सर्व महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता डॉ अरविन्द वर्मा ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का किया अभिनंदन

खगड़िया के लाल डॉ दिलीप जायसवाल चर्चित हैं “सीमांचल के गांधी” के रूप में किशनगंज में -डॉ अरविन्द वर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। ज़िले के गोगरी अनुमंडल मुख्यालय के उसरी ग्राम वासी स्व० आनंदी चौधरी के इकलौलते पुत्र डॉ दिलीप जायसवाल जो बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री एवं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं का अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता डॉ अरविन्द वर्मा ने खगड़िया आगमन पर अभिनंदन करते हुए कहा खगड़िया के इस लाल ने लगभग बीस वर्षों तक किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा किया। इस वजह से डॉ दिलीप जायसवाल को सीमांचल का गांधी कह कर लोग संबोधित करने लगे हैं। जायसवाल समाज के लिए डॉ दिलीप जायसवाल एक आदर्श पुरुष के रूप में स्थापित हो चुके हैं। डॉ अरविन्द वर्मा ने उक्त बातें, मीडिया को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा अभी डॉ दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, पर इनकी लोकप्रियता और अपनापन प्रायः हर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से है। यही वजह है बिहार की एनडीए सरकार में भी डॉ दिलीप जायसवाल एक विशिष्ट स्थान है। सब को लेकर आगे चलने की तमन्ना है डॉ दिलीप जायसवाल की। सनद रहे, 15 फरवरी को ज़िला मुख्यालय के मथुरापुर मैदान में आहूत होने वाली एनडीए के संयुक्त महासभा में डॉ दिलीप जायसवाल सहित सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष आगामी विधान सभा चुनाव हेतु भरेंगे हुंकार।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129