राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने ऑन स्पॉट किया समाधान जन समस्याओं का

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने ऑन स्पॉट किया समाधान जन समस्याओं का
ANA/Arvind Verma
पटना। सूबे के विभिन्न जिले से आए हुए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल से मिले। प्राप्त आवेदनों का मुआयना करने के बाद राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने ऑन स्पॉट एक्शन लिया और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिया। vमंत्री। कक्ष में उपस्थित सभी आगंतुकों को लड्डू भी उनके कर्मचारियों ने खिलाया। सनद रहे, आज नवादा में आयोजित एनडीए के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने के बाद वापस लौटते ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में जन संवाद किया, जो देर शाम तक चला। आरा, औरंगाबाद, खगड़िया, जमुई तथा हाजीपुर जिले के लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।